Sooraj Pancholi To Head To Siddhivanayak Temple : बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान (Jiah Khan) ने साल 2013 में सुसाइड कर लिया था। 25 साल की जिया खान की मौत से इंडस्ट्री में हचलच मच गई थी। जिया खान की मां राबिया खान ने अपनी बेटी की मौत का आरोप बॉलीवुड एक्टर सूरज पंचोली (Sooraj Pancholi) पर लगाया। इस पर सूरज पंचोली को आरोपी बनाया गया। अब 28 अप्रैल को जिया खान की मौत के मामले में सीबीआई कोर्ट का फैसला आया और सूरज पंचोली को बरी कर दिया गया है। लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि जिया खान की मौत के मामले में बरी होने के बाद सूरज पंचोली मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर जाएंगे।
भगवान गणेश के मंदिर जाएंगे सूरज पंचोली
'ईटाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, जिया खान की मौत के मामले में बरी होने के बाद सूरज पंचोली सिद्धिविनायक मंदिर जाएंगे। सूरज पंचोली भगवान का शुक्रिया अदा करने के लिए मुंबई में भगवान गणेश के मंदिर में जाना चाहते हैं। सूरज पंचोली के बरी होने के बाद कोर्ट के बाहर उनकी मां जरीना वहाब ने भी कहा था, 'मैं भगवान का शुक्रिया अदा करती हूं।'
जिया खान ने 2013 में किया था सुसाइड
गौरतलब है कि जिया खान ने 3 जून, 2013 को मुंबई के जुहू इलाके में अपने फ्लैट पर फांसी पर लटकी पाई गई थीं। सूरज पंचोली पर जिया खान को आत्महत्या करने के लिए उकसाने का आरोप था। इसके बाद सूरच पंचोली को हिरासत में लिया गया था और करीब 1 महीने हिरासत में रहने के बाद उन्हें 3 जुलाई को बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिली। 28 अप्रैल, 2013 को जिया खान की मौत के मामले में सीबीआई कोर्ट का फैसला आया और सूरज पंचोली को बरी कर दिया गया है।
सूरज पंचोली का बॉलीवुड करियर
सूरज पंचोली के करियर के बारे में बात करें तो उन्होंने साल 2010 में फिल्म 'गुजारिश' में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर बॉलीवुड डेब्यू किया था और फिल्म 'एक था टाइगर' में यही जिम्मेदारी निभाई थी। सूरज पंचोली ने साल 2015 में फिल्म 'हीरो' से एक्टिंग डेब्यू किया था और इसके बाद उन्होंने कुछ और फिल्मों में काम किया है। सूरज पंचोली म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आए हैं।
Subscribe Now
Enroll for our free updates