Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Jiah Khan Suicide Case में CBI की स्पेशल कोर्ट ने सुनाया फैसला, 10 साल बाद Sooraj Pancholi सभी आरोपों से हुए बरी

Sooraj Pancholi Acquitted Of Abetment Charges: 'गजनी' एक्ट्रेस जिया खान ने साल 2013 में सुसाइड कर लिया था। इस घटना में सूरज पंचोली का नाम सामने आया था। अब जिया खान सुसाइड केस में पूरे 10 साल बाद एक्टर सूरज पंंचोली को बरी कर दिया गया है।

By: Pratibha Gaur  |  Published: April 28, 2023 10:44 AM IST

Jiah Khan Suicide Case में CBI की स्पेशल कोर्ट ने सुनाया फैसला, 10 साल बाद Sooraj Pancholi सभी आरोपों से हुए बरी

Jiah Khan Suicide Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान (Jiah Khan) के सुसाइड केस में सीबीआई की स्पेशल अदालत ने एक्टर सूरज पंचोली को बरी कर दिया है। पूरे 10 साल बाद सीबीआई की विशेष अदालत में यह फैसला सुनाया गया। इस बात की जानकारी एएनआई ने ट्वीट कर दी है। बता दें कि 'हाउसफुल', 'गजनी' और 'निशब्द' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं जिया खान ने 3 जून 2013 में आत्महत्या कर मौत को गले लगा लिया था। जिया की मौत के बाद पुलिस ने एक्ट्रेस के घर से एक सुसाइड नोट बरामद किया था, जिसमें आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली (Sooraj Pancholi) का नाम सामने आया था। अपने सुसाइड नोट में जिया ने सूरज पंचोली संग अपने खराब रिश्ते का जिक्र किया था। घटना के बाद पुलिस ने सूरज को गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल सूरज पंचोली जमानत पर बाहर चल रहे थे।

न्यूज एजेंसी एएनआई ने ट्वीट करते हुए बताया कि सूरज पंचोली को जिया खान सुसाइड केस में सभी आरोपों से मुक्त कर दिया गया है। कोर्ट ने सूरज पंचोली को सबूतों की कमी के आधार पर दोषी मानने से इनकार कर दिया है। सीबीआई के इस फैसले से सूरज पंचोली के परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है।

एएनआई का ट्वीट

जिया खान (Jiah Khan) की मां ने लगाए थे गंभीर ओराप

जिया खान सुसाइड मामले में एक्ट्रेस की मां रबिया खान ने उनके प्रेमी सूरज पंचोली पर गंभीर आरोप लगाए थे। रबिया ने एक्टर सूरज पंचोली पर हत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। उस वक्त जिया खान और सूरज पंचोली एक दूसरे को डेट कर रहे थे। जिया की मां राबिया खान ने अदालत से कहा था कि हत्या का मामला है, न कि आत्महत्या का। हालांकि सबूतों की कमी के चलते बॉम्बे हाई कोर्ट ने मामले की नए सिरे से जांच कराने की मांग वाली राबिया की याचिका को पिछले साल खारिज कर दिया था।

रिपोर्ट्स की मानें तो सूरज पंचोली और जिया खान की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी। उस वक्त जिया खान बॉलीवुड में बिल्कुल और आदित्य पंचोली के बेटे सूरज इंडस्ट्री में काम की तलाश कर रहे थे। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में तब्दील हुई और दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया था।