Jiah Khan Suicide Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान सुसाइड केस में कल यानी 28 अप्रैल को सीबीआई की स्पेशल अदालत फैसला सुनाने वाली है। इस मामले में मुख्य आरोपी सूरज पंचोली हैं। जिसमे अब कोर्ट अंतिम फैसला लेने वाली है। इस बीच सूरज पंचोली के परिवार से हाल ही में मीडिया ने बात की। जिसमें सूरज पंचोली के परिवार के करीबी सदस्य ने इस केस पर टिकी परिवार की आस को लेकर बातें की है। जिसके मुताबिक अभिनेता सूरज पंचोली का परिवार कोर्ट के फैसले से काफी उम्मीदें लगाए बैठा है। इस फैसले के बाद ही तय हो पाएगा कि क्या अभिनेता सूरज पंचोली आरोपी हैं या नहीं।
फिलहाल, ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक कोर्ट के फैसले से पहले सूरज पंचोली के परिवार के सदस्य ने बात करते हुए कहा, 'केस के मेरिट को देखते हुए पूरा परिवार पॉजिटीव है। हालांकि वो फैसले को लेकर थोड़े चिंता में भी हैं। जो कल यानी 28 अप्रैल को सीबीआई कोर्ट लेने वाली है।'
बता दें कि अभिनेत्री जिया खान ने 10 साल पहले कथित तौर पर आत्महत्या कर अपनी जान गंवा दी थी। उनकी मृत्यु 3 जून 2013 के दिन मुंबई स्थित घर पर उस वक्त हुईं जब वो अकेली घर में थी। जब उनकी मां राबिया खान घर लौटीं तो बेटी जिया खान को पंखे से लटकते हुए पाया। अभिनेत्री जिया खान की मां ने उनके प्रेमी सूरज पंचोली पर हत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। उस वक्त जिया खान और सूरज पंचोली एक दूसरे को डेट कर रहे थे।
अदाकारा जिया खान ने अपने छोटे फिल्मी करियर में कई यादगार फिल्मों में काम किया था। वो निशब्द, हाउसफुल और गजनी जैसी हिट फिल्मों में काम कर चुकी थीं। इंडस्ट्री में कम मगर यादगार वक्त बिताने के बाद अदाकारा जिया खान की आत्महत्या की खबर ने बॉलीवुड को बुरी तरह हिला कर रख दिया था। फिल्म स्टार सूरज पंचोली का नाम जिया खान से जुड़ते ही एक केस में एक नया मोड़ सामने आया। सूरज पंचोली सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म हीरो के साथ बॉलीवुड में कदम रख चुके हैं।