Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

सलमान खान को जम्मू कश्मीर का ब्रांड एम्बेसडर बनाना चाहती हैं महबूबा मुफ़्ती

सलमान खान के भाई सोहेल खान ने दिया महबूबा मुफ़्ती की बात का जवाब, पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

By: अल्ताफ़ शेख  |  Published: March 18, 2017 10:10 AM IST

सलमान खान को जम्मू कश्मीर का ब्रांड एम्बेसडर बनाना चाहती हैं महबूबा मुफ़्ती

बॉलीवुड के दबंग खान आज उस मक़ाम पर पहुंच गए हैं जहां वो जिस प्रोजेक्ट में हाथ डालते हैं वो आसमान छूने लगता है। फिल्मों का बॉक्स ऑफिस हो फिर टीवी का कोई शो में सलमान मतलब सुपर डुपर हिट यह समीकरण बन गया है। शायद यही वजह है कि अब जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती भी सलमान खान को जम्मू कश्मीर का ब्रांड एम्बेसडर बनाना चाहती हैं। महबूबा मुफ़्ती ने मुंबई में इस बात की घोषणा की।

महबूबा मुफ़्ती ने कहा जम्मू कश्मीर सैलानियों के लिए बेहतरीन जगह है और सुरक्षित भी है। यहां के राजनीतिक हालात भी सही होने का दवा मुफ़्ती ने किया। आगे उन्होंने कहा कि वो सलमान खान को कश्मीर की घाटियों को प्रोमोट करने के लिए जम्मू कश्मीर बुलाना चाहती हैं।[इसे भी पढ़ें:'हीरो नंबर 1' गोविंदा ने सलमान और शाहरुख़ का शुक्रिया अदा किया, जानिए क्या कहा गोविंदा ने]

महबूबा मुफ़्ती मुंबई में जम्मू कश्मीर टूरिज्म को प्रमोट करने आईं थीं। साथ वो इमरान खान की फिल्म सरगोशियों का ट्रेलर लॉन्च इवेंट में भी शामिल हुईं। इमरान खान ने इस वक्त तमाम मुंबईकरों को कश्मीर को भेंट देने की बात कही। इस दौरान पत्रकारों ने महबूबा मुफ़्ती से पूछा की अगर वो किसे कश्मीर का ब्रांड एम्बेसडर बनाना चाहेंगी? तो मुफ़्ती ने जवाब दिया वो सलमान खान को ब्रांड एम्बेसडर बनाना चाहेंगी। हालांकि दूसरे इवेंट में जब सलमान के भाई सोहेल खान को इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब दिया सलमान तो पूरे देश के ब्रांड एम्बेसडर हैं।

इस दौरान फरीदा जलाल, अलोक नाथ, रज़ा मुराद, कौशल टंडन, दीपशिखा जैसे कलाकार भी मौजूद थे। सरगोशियाँ फिल्म कश्मीर और कश्मीरियों पर आधारित है। इमरान खान, टॉम अल्टर, अलोक नाथ फरीदा जलाल जैसे कलाकार इसके हिस्सा हैं।