छोटी सी बात पर सलमान खान से भिड़े थे जॉन अब्राहम, अमिताभ बच्चन की भी नहीं सुनी एक

John Abraham-Salman Khan Controversy: जॉन अब्राहम आज अपना 51वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं, इस मौके पर हम आपको सलमान खान और जॉन अब्राहम के बीच हुए विवाद के बारे में बताने वाले हैं।

By: Abhay

Published: December 17, 2023 3:13 PM IST

Advertisement

John Abraham-Salman Khan Controversy: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार जॉन अब्राहम (John Abraham) अपनी फिल्मों के साथ-साथ फिटनेस को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। जॉन अब्राहम आज यानी 17 दिसंबर को अपना 51वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। जॉन अब्राहम को इस मौके पर कई स्टार्स बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। तो वहीं एक्टर के फैंस ने फोटोज और वीडियो शेयर कर के जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। आज जॉन अब्राहम के मौके पर हम आपको एक किस्सा बताने वाले हैं, कैसे सलमान खान और जॉन अब्राहम के बीच अनबन हो गई थी। जिसके बाद सलमान खान और जॉन अब्राहम के रिश्ते थोड़े खराब भी हो गए थे।

Advertising
Advertising

जॉन अब्राहम-सलमान खान के बीच इस वजह से हुआ था विवाद

सलमान खान ने बॉलीवुड में कई लोगों को मौका देकर उन्हें स्टार बनाया है। सलमान खान ने कई स्टार्स अपने साथ काम करने का भी मौका दिया है। ऐसा ही मौका सलमान खान ने जॉन अब्राहम को भी दिया है। खबरों के मुताबिक जब जॉन अब्राहम बॉलीवुड में नए-नए आए थे, तब सलमान खान जॉन अब्राहम को अपने साथ कॉन्सर्ट में ले गए थे। जो साल 2006 में हुआ था। इस इवेंट में मुख्य स्टार सलमान खान थे। लेकिन एक क्रू मेम्बर ने सलमान खान के आगे जॉन अब्राहम को ज्यादा फेमस बता दिया था। सलमान खान जॉन अब्राहम को इस इवेंट में अपने एक दोस्त के तौर पर जॉन अब्राहम को लेकर गए थे लेकिन एक्टर भाई जान के साथ प्रोफेशनल बिहेव कर रहे थे। जो सलमान खान को पसंद नहीं आया। इसके बाद फिल्म के सेट पर भी दोनों के बीच विवाद होने लगे थे। बताया जाता है कि सलमान खान और जॉन अब्राहम के बीच इस विवाद के बाद अमिताभ बच्चन ने उनके बीच सुलह करवाने की एक कोशिश की थी। लेकिन बात नहीं बन पाई।

Advertisement

कटरीना कैफ को करवा था फिल्म से बाहर

जॉन अब्राहम का खाली सलमान खान से नहीं बल्कि कटरीना कैफ से भी विवाद हो गया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अनुराग बसु की फिल्म साया में पहले कटरीना कैफ को कास्ट किया जाना था, लेकिन जॉन अब्राहम की वजह से ऐसा नहीं हो पाया। इसके बाद सलमान खान जॉन अब्राहम से काफी गुस्सा हो गए थे। इस फिल्म से बाहर होने के बाद कटरीना कैफ काफी परेशान हो गई थी। जिसके बाद वो सलमान खान के पास पहुंच गई थीं और कहा था की मेरा करियर खत्म हो गया। तब सलमान खान ने कटरीना कैफ का हौसला बढ़ाया था। जॉन अब्राहम को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।

About the Author

Abhay