पहली बार जॉन अब्राहम के साथ आए इमरान हाशमी, इस धांसू डायरेक्टर की गैंगस्टर ड्रामा के लिए मिलाया हाथ

इस फिल्म की कहानी 80-90 दशक की मुंबई पर आधारित होगी। 

WrittenBy
By: Shivani Bansal | Published: June 11, 2019 12:53 PM IST

ऋतिक रोशन की फिल्म 'काबिल' के बाद बॉलीवुड डायरेक्टर संजय गुप्ता एक बार फिर अपने जौनर की फिल्म के साथ लौट रहे हैं। खबर है कि इस फिल्म के लिए वो एक बार फिर अपने फेवरेट एक्टर जॉन अब्राहम के साथ काम करेंगे। इस फिल्म में पहली बार जॉन अब्राहम के साथ सिल्वर स्क्रीन पर दर्शक इमरान हाशमी को भी देखने वाले हैं। मिली जानकारी के मुताबिक इस फिल्म की कहानी 80-90 दशक की मुंबई पर आधारित होगी।

संजय गुप्ता की बाकी फिल्मों की ही तरह ये भी गैंगस्टर ड्रामा फिल्म होने वाली है। इस फिल्म में बॉम्बे के मुंबई बनने तक की कहानी को दिखाया जाने वाला है। साथ ही उस दौर में कैसे मिल्स का बंद होना और गैंगस्टर के जमाने की मुंबई को दर्शक ऑन स्क्रीन देखने वाले है। इस फिल्म से पहले भी संजय गुप्ता 'शूट आउट एट वडाला', 'जिंदा', 'शूटआउट एट लोखंडवाला' और 'कांटे' जैसी क्लासिक फिल्में बना चुके हैं। 'पागलपंती' के एक्शन सीन की शूटिंग में बुरी तरह घायल हुए जॉन अब्राहम, डॉक्टर ने दी ये सलाह

संजय की पिछली फिल्म ऋतिक रोशन और यामी गौतम स्टारर 'काबिल' रही थी। लेकिन इस फिल्म को उस वक्त शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' से कड़ा बॉक्स ऑफिस कॉम्पिटीशन मिला था और ये फिल्म खास नहीं चल पाई थी। जॉन के साथ डायरेक्टर 'जिंदा' और 'शूट आउट एट वडाला' जैसी हिट फिल्में दे चुके हैं। कंफर्म! 'सत्यमेव जयते 2' में जॉन अब्राहम बॉलीवुड की इस 'हसीना' के साथ करेंगे रोमांस

फिल्म निर्देशक संजय गुप्ता अपनी इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। साथ ही वो जॉन और इमरान के साथ काम करने पर भी बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा, 'ये मेरी जॉन के साथ तीसरी फिल्म है। जबकि मैं इमरान के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित हूं। मैं हमेशा से उनके साथ काम करना चाहता था। लेकिन मैं अपनी इस फिल्म को लेकर बिजी था और इसके बाद मैं बस यही कह सकता हूं कि घर वापसी अच्छी है।' गैंगस्टर ड्रामा अक्सर दर्शकों को उत्साहित करता है। तो क्या आप भी संजय गुप्ता की इस गैंगस्टर फिल्म को देखने के लिए एक्साइटेड हैं?

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...