साउथ सुपरस्टार अजीत की ‘वेदलम’ के हिन्दी रीमेक में नजर आएंगे जॉन अब्राहम

मीडिया में सामने आ रही ताजा जानकारियों के अनुसार जॉन अब्राहम 'वेदलम' के हिन्दी रीमेक में अजीत का किरदार निभाते दिखेंगे।

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: June 14, 2019 1:02 PM IST

बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम एक के बाद एक जबरदस्त फिल्में साइन करते जा रहे हैं। साल 2018 में उन्होंने 'सत्यमेव जयते' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दी थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की और साल 2019 में वो 'रॉ' जैसी फिल्म लेकर आए, जिसमें उनकी अदाकारी की काफी तारीफ हुई। इसके बाद वो निखिल आडवाणी की 'बटला हाउस' में व्यस्त हो गए थे, जिसकी शूटिंग इस समय चल रही है। 'बटला हाउस' खत्म करने के बाद जॉन अब्राहम जल्द ही 'सत्यमेव जयते 2' की शूटिंग शुरू करेंगे, जिसे मिलाप जावेरी डायरेक्ट करेंगे।

{इसे भी पढ़ें- कंफर्म! 'सत्यमेव जयते 2' में जॉन अब्राहम बॉलीवुड की इस 'हसीना' के साथ करेंगे रोमांस}

इन फिल्मों के साथ-साथ जॉन अब्राहम ने एक साथ दो फिल्में और साइन की हैं, जिनमें से एक है संजय गुप्ता की गैंग्स्टर ड्रामा है, जिसका ऐलान आज सुबह ही हुआ है। इस फिल्म के साथ-साथ जॉन अब्राहम ने साउथ सुपरस्टार अजीत की 'वेदलम' रीमेक भी साइन करने का मन बनाया है, जिसमें वो अजीत वाला किरदार निभाते दिखेंगे।

मुंबई मिरर की ताजा रिपोर्ट की मानें तो, ‘टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार ने वेदलम के राइट्स आधिकारिक तौर पर खरीदे हैं, जिसे वो हिन्दी में बनाएंगे। भूषण कुमार को वेदलम काफी अच्छी लगी थी, जिसके बाद उन्होंने जॉन अब्राहम से इसके रीमेक के लिए बात की थी। जॉन ने फिल्म का हिस्सा बनने के लिए तुरंत ही हां कह दी, हालांकि अभी उन्होंने वेदलम हिन्दी रीमेक को आधिकारिक तौर पर साइन नहीं किया है।’

देखिए फिल्म 'वेदलम' का ट्रेलर:

{इसे भी पढ़ें- कंफर्म...! इमरान हाशमी-जॉन अब्राहम की गैंगस्टर फिल्म के नाम का हुआ ऐलान, 'मुंबई सागा' में एक साथ दिखेंगे कई दमदार कलाकार}

प्रोजेक्ट से सामने आ रही जानकारी के अनुसार, 'वेदलम' हिन्दी रीमेक को ऐसे बनाया जाएगा कि इसे पूरे भारत के दर्शक देख सके। फिल्म के लिए अभी डायरेक्टर का चुनाव नहीं किया गया है, जैसे ही फिल्म की स्क्रिप्ट फाइनल हो जाएगी, वैसे ही डायरेक्टर के नाम का ऐलान होगा। फिल्म में जॉन अब्राहम के अलावा अभी और कोई कलाकार साइन नहीं किए गए हैं। इनका चुनाव भी स्क्रिप्ट पूरी होने के बाद किया जाएगा।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...