वीडियो अलर्ट: पत्रकार ने पूछा आपने वोट क्यों नहीं डाला तो भाग खड़े हुए अक्षय कुमार, कहा 'चलिए बेटे..'

हाल में प्रधानमंत्री मोदी के नॉन-पॉलिटिकल इंटरव्यू के कारण चर्चा में आए थे अक्षय कुमार...

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: May 1, 2019 11:47 AM IST

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी देशभक्ति फिल्मों के कारण बॉलीवुड के नए भारत कुमार का तमगा अपने नाम कर चुके हैं। हाल में अक्षय कुमार ने ऐसी दर्जनों फिल्में की हैं, जिनमें देशभक्ति का रंग कूट-कूट कर भरा गया है। अक्षय कुमार की ऐसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर शानदार कारोबार करती हैं, जिस कारण कई लोग उन पर यह आरोप भी लगाते हैं कि वो देशभक्ति को अपनी फिल्मों में भुनाने की कोशिश करते हैं।

{इसे भी पढ़ें- फिल्म 'ब्लैंक' की स्पेशल स्क्रीनिंग में अक्षय कुमार ने फैमिली के साथ मारी एंट्री, ये सितारें भी आए नजर}

हाल में जब उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का इंटरव्यू किया था, तब भी उनकी देशभक्ति पर सलाव उठे थे और सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा था कि अक्षय कुमार ने अपने फायदे के लिए यह इंटरव्यू किया है। हाल में अक्षय कुमार अपने साले करण कपाड़िया की डेब्यू फिल्म 'ब्लैंक' की स्पेशल स्क्रीनिंग पर गए थे, जहां वो मीडिया से मुखातिब हुए। पत्रकारों से बात करते हुए अक्की के एक ऐसा सवाल पूछा गया, जिसे सुनते ही वो भाग खड़े हुए।

{इसे भी पढ़ें- सलमान खान ने लगाया अक्षय कुमार को फोन, कहा ‘मैं इंशाअल्लाह और सूर्यवंशी का क्लैश...’}

एक पत्रकार ने अक्षय कुमार से पूछा कि, सोशल मीडिया पर आपको इन दिनों काफी ट्रोल किया जा रहा है कि आप वोटिंग करने नहीं गए ? जिस पर अक्की ‘चलिए बेटे’ कहते हुए निकल गए। इस वीडियो के इंटरनेट पर आते ही लोगों ने फिर से अक्की की टांग खींचना शुरू कर दी है। एक यूजर ने लिखा है कि, ‘इस पत्रकार के सवाल ने दिखा दिया है कि अक्षय कुमार असली भारतीय नहीं है। वो कनाडा के नागरिक हैं।’

देखिए वीडियो:

ऐसा बताया जाता है कि अक्षय कुमार ने कनाडा की नागरिकता ले रखी है और उनका प्लान है कि वो फिल्मों से रिटायर होकर वहीं पर अपना बाकी जीवन गुजारेंगे। हालांकि अक्की ने कभी भी इस पर आधिकारिक जवाब नहीं दिया है। आपका इस पूरे मसले पर क्या सोचना है, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...