जज्बात: ब्रेकअप के सवाल पर छलके दिव्यांका त्रिपाठी के आंसू, विवेक को देखते ही लौट आई खोई हुई मुस्कान

आज से शुरु हो रहा जी टीवी का नया चैट शो 'जज्बात', होस्ट के तौर पर दिखेंगे राजीव खंडेलवाल...

WrittenBy
By: Garima Singh | Published: May 5, 2018 11:36 AM IST

टीवी के जाने माने अभिनेता राजीव खंडेलवाल एक बार फिर से छोटे पर्दे पर वापसी करने वाले है। राजीव जी टीवी के नए चैट शो 'जज्बात' से कमबैक कर रहे है। इस शो के जरिए राजीव टीवी के जाने माने कलाकारों की जिंदगी से जुड़े अनकही बातों को उजागर करेंगे। बता दें कि इस शो की पहली मेहमान टीवी की चर्चित अभिनेत्रियों में से एक दिव्यांका त्रिपाठी बनेंगी। दिव्यांका इस शो में अपने पति विवेक दहिया के साथ नजर आएंगी। इस शो के पहले एपिसोड का प्रोमो सामने आ चुका है।

बता दें कि इस शो का पहला प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसकी एकमात्र वजह है कि दिव्यांका के चाहने वालों की लिस्ट बहुत बड़ी है। दिव्यांका के फैंस उनकी जिंदगी से जुड़ी हर बात को जानने के लिए उत्सुक रहते है और इस बात में कोई भी दो राय नहीं है कि जज्बात के पहले एपिसोड को देखने के लिए सभी बेकरार है।

बात की जाए पहले एपिसोड के प्रोमो की तो इसमें दिव्यांका अपने पति विवेक के साथ कुछ रोमांटिक पल बिताएंगी तो वहीं एक सवाल उनकी आँखों में आंसू ले आएगा। दरअसल जब राजीव दिव्यांका से उनके रिश्ते के बारे में सवाल करेंगे तो वह काफी इमोशनल हो जाएंगी। प्रोमो में दिव्यांका यह कहती हुई नजर आ रही है कि ब्रेकअप की वजह से उनकी जिंदगी के 8 साल बर्बाद हुए। बता दें कि दिव्यांका अपने पहले सीरियल 'बनू मैं तेरी दुल्हन' के को-स्टार शरद मल्होत्रा के साथ काफी लम्बे समय तक रिश्ते में थी। खैर इसी के साथ दिव्यांका इस बात का खुलासा करती है वह उनकी जिंदगी का ऐसा मोड़ था, जिसमें वह अंधविश्वास में भी यकीन करने लगी थी। दिव्यांका को इमोशनल देखकर राजीव तुरंत विवेक को बुलाते है और विवेक को देखते ही दिव्यांका के चेहरे की मुस्कान लौट आती है।

विवेक को देखकर दिव्यांका कहती है कि वह प्यार के बिना रह नहीं सकती है और विवेक ने उनकी हर ख्वाहिश को पूरा किया है। इस प्रोमो में जब राजीव दिव्यांका से उनकी प्रेग्नेंसी की बात छेड़ते है तो लोगों की फेवरेट जोड़ी दिवेग हस हस कर पागल हो जाती है। फिलहाल तो आप देखें इस शो का पहला प्रोमो...

बता दें कि दिव्यांका और विवेक की पहली मुलाकात सीरियल 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर हुई थी। साल 2016 में दिव्यांका और विवेक शादी के बंधन में बंध गए। फिलहाल तो हमें कमेंटबॉक्स में बताए कि आप जज्बात के पहले एपिसोड को देखने के लिए कितने उत्सुक है?