Also Read
बॉलीवुड के माचोमैन ऋतिक रोशन और यामी गौतम की फिल्म काबिल इन दिनों खूब सुर्खियाँ बटोर रही है। ऋतिक को अपनी इस फिल्म से बहुत ज़्यादा उम्मीदें हैं। लेकिन रास्ता आसान नहीं है, क्योंकि काबिल की टक्कर बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख़ खान की फिल्म रईस से टकराने वाली है। काबिल-रईस की टक्कर अभी से दिलचस्प बनती नज़र आ रही है।
इसी बीच ऋतिक-यामी की काबिल की स्टोरी लीक हो गई है। जी हाँ इस फिल्म की कहानी भी लीक हो चुकी है। फिल्म की कहानी एक अंधे लड़के और अंधी लड़की की कहानी है। ऋतिक अंधे लड़के का तो यामी अंधी लड़की की भूमिका निभा रहे हैं। बॉलीवुड में प्रेम कहानियां तो बहुत हो चुकी हैं, काबिल भी एक प्रेम कहानी ही है लेकिन एक्शन से भरपूर है। आइये जानते हैं कैसी है काबिल की कहानी।[इसे भी पढ़ें:SHOCKING!!! आमिर खान से डर गए पर शाहरुख़ खान को फिर टक्कर देंगे ऋतिक रोशन]
काबिल में अंधा लड़का(ऋतिक रोशन) और अंधी लड़की(यामी गौतम) एक दुसरे से प्यार करते हैं। फर्स्ट हाफ़ तक दोनों की लव स्टोरी आम हिंदी फिल्मों की प्रेम कहानियों की तरह चलती है। लेकिन इंटरवल से पहले लड़की का बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी जाती है, और कहानी का पूरा रुख ही बदल जाता है। इसके बाद बॉयफ्रेंड अंधा होने के बावजूद गुंडों से बदला लेता है। इस कहानी को फिल्मी मसाले के साथ काबिल के नाम से परदे पर पेश किया जाएगा।
काबिल ऋतिक के लिए बेहद चैलेंजिंग फिल्म है लेकिन एक्ट्रेस यामी गौतम के लिए काबिल का रोल बेहद ज़्यादा चैलेंजिंग साबित होगा। क्योंकि एक तो अंधी लड़की का किरदार और दूसरा यह की फर्स्ट हाफ़ में एक्ट्रेस मर जाती है।
बॉलीवुड की कई दिग्गज एक्ट्रेसेस को काबिल के लिए अप्रोच किया गया था लेकिन उन्होंने इस रोल की गंभीरता देखते हुए उन्होंने रोल ठुकरा दिया। आख़िरकार यामी गौतम ने इस चैलेंज को एक्सेप्ट किया। ऋतिक और यामी की काबिल अगले साल जनवरी में रिलीज़ होनेवाली है। आपको काबिल की कहानी कैसी लगी यह आप हमें ज़रूर बताइये।