Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

कबीर खान ने LEAK किया शाहरुख़ खान का ट्यूबलाईट LOOK, आपने भी देखा ?

सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाईट में शाहरुख़ खान एक जादूगर का किरदार निभानेवाले हैं। देखिए कैसे लग रहे हैं शाहरुख़।

By: अल्ताफ़ शेख  |  Published: January 17, 2017 8:24 PM IST

कबीर खान ने LEAK किया शाहरुख़ खान का ट्यूबलाईट LOOK, आपने भी देखा ?

सलमान खान की ट्यूबलाईट फिल्म की शूटिंग जारी है। इस फिल्म की खासियत यह भी है कि, इसमें सलमान खान के सबसे अच्छे दोस्त शाहरुख़ खान भी नज़र आनेवाले हैं। शाहरुख़ खान ट्यूबलाईट में वो करनेवाले हैं जो उन्होंने आज तक नहीं किया है। जी हाँ शाहरुख़ सलमान की ट्यूबलाईट में एक जादूगर का किरदार निभाते नज़र आएँगे। ट्यूबलाईट के निर्देशक कबीर खान ने शाहरुख़ खान का जादूगर वाला लुक ज़ाहिर कर दिया है।

निर्देशक कबीर खान ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर शाहरुख़ खान के ट्यूबलाईट लुक को शेयर किया है। इस तस्वीर में शाहरुख़ के साथ ख़ुद कबीर खान भी नज़र आ रहे हैं। साथ में कबीर खान लिखा है, बचपन में मुझे नोट्स देते थे अब मेरी फिल्म में सलमान खान के साथ काम करने केलिय शुक्रिया।[इसे भी पढ़ें:बदल गई 'धूम 4' की पूरी की पूरी स्टारकास्ट, सलमान, आमिर या अभिषेक नहीं बल्कि अब यह दो सुपरस्टार मचाएंगे 'धूम']

जहाँ तक शाहरुख़ खान के लुक की बात है तो शाहरुख़ इसमें काफ़ी हटके अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं। चेहरे पर टैटू और कान में रिंग पहने शाहरुख़ बेहद आकर्षक लग रहे हैं। हल्की दाढ़ी मूंछ शाहरुख़ को जच रही है। इस लुक को देखकर शाहरुख़ और सलमान के फैन्स बेहद ख़ुश हैं क्योंकि काफ़ी सालों बाद दोनों को एक्स आठ फिल्म में देखने का मौका दर्शकों को मिलने वाला है।

इससे पहले शाहरुख़ और सलमान ने करण अर्जुन, हम तुम्हारे हैं सनम जैसी फिल्मों में साथ नज़र आ चुके हैं। हालाँकि शाहरुख़ ट्यूबलाईट में कैमियो करते नज़र आएँगे। ट्यूबलाईट ईद के मौके पर रिलीज़ होगी। आपको शाहरुख़ का यह लुक कैसा लगा यह आप हमें ज़रूर बताएं।