शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। जैसा की उम्मीद थी फिल्म का ट्रेलर बिल्कुल वैसा ही है, या कहें कि उससे बढ़कर ही है। शाहिद कपूर की दमदार एक्टिंग और किआरा आडवाणी की मासूमियत दर्शकों का दिल जीतकर ले जाने वाली है। साउथ सुपरहिट फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' के हिंदी रीमेक को डायरेक्टर संदीप वांगा रेड्डी ने ही निर्देशित किया है।
जाहिर है, ऐसे में इसका हिंदी ट्रेलर भी दमदार ही होना था। फिल्म के ट्रेलर को क्रिटिक्स तक ने फुल मार्क्स दिए हैं। जबकि फैंस का क्रेज भी सांतवें आसमान पर पहुंच गाय है। फिल्म में शाहिद कपूर के ताबड़तोड़ एक्शन और डिस्ट्रक्शन वाले सीन देखकर फैंस तालियां बजाते नहीं थक रहे हैं। कबीर सिंह ट्रेलर: इश्क में पागल इंसान देखा है ? नहीं तो शाहिद कपूर उर्फ कबीर सिंह को देखिए
एक फैन ने लिखा है कि अब इसे देखकर 21 जून का इंतजार मुश्किल हो रहा है। ये फिल्म 21 जून को सिनेमाघरों में पहुंचने वाली है। कबीर सिंह ट्रेलर लॉन्च: कियारा आडवाणी संग शाहिद कपूर ने मचाया धमाल, कैमरे में कैद हुई तस्वीरें
देखें ट्वीट्स-
A rebel with cause ????#KabirSinghTrailer gives goosebumps evry sec ??@shahidkapoor u rock man....?@Advani_Kiara is the real Preeti ? pic.twitter.com/JYbVEGPssZ
— SandEep Ravindra (@sandyevolution) May 13, 2019
Love it intense full of passion loooooooking amazingly strong the sparkling chemistry between #KabirSingh
And his #Preeti so sweet and graceful lovely couple @shahidkapoor @Advani_Kiara great job guys awesome trailer #kabirsinghtrailerhttps://t.co/hjl7nxEpX5— Nervana. (@NaNervana) May 13, 2019
Woww..?whatt a trailer..????Justtt Amazing,fantastic..???? @shahidkapoor lukinggg??? #KabirSingh ❤#KabirSinghTrailerhttps://t.co/IuU8Lf8q5m pic.twitter.com/2Db0FBMcsS
— yogita? (@yogu_sasha) May 13, 2019
#KabirSinghTrailer
Wow ... what a trailer !#Devdas#DevD and now a new version for the new generation #KabirSingh .— Niraj Mancchanda (@mancchandaniraj) May 13, 2019
#KabirSinghTrailer ??
COULDNT TAKE MY EYES OFF IT WATCHED IT 2 TIMES
SHAHID FIRST SOLO 100CR— PRINCU (@shreyansh_a) May 13, 2019
#KabirsinghTrailer ??
In 38Yrs, @shahidkapoor ji.. U r one of the best versatile actor In India?@Advani_Kiara ji..❤️??@imvangasandeep ??
I don't know who is the music director.. He is ????Best Wishes to u all.. From #Rowdy Fans ??https://t.co/xDlFM3pYMO
— Vijay Deverakonda Fans Club || #DearComrade (@VJDeverakondaFC) May 13, 2019
इतना ही नहीं क्रिटिक्स से भी फिल्म के ट्रेलर को पूरे मार्क्स मिले हैं। ट्रेड एनलिस्ट और फिल्म क्रिटिक्स ने शाहिद और किआरा की एक्टिंग की जमकर तारीफ की है।
देखिए ट्वीट-
Absolutely fantastic... The original #Telugu version is one of my favourites... Yet, couldn't take my eyes off #KabirSingh trailer... Stars Shahid Kapoor and Kiara Advani... Directed by Sandeep Reddy Vanga... 21 June 2019 release... #KabirSinghTrailer: https://t.co/R78SrjAP37
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 13, 2019
#KabirSinghTrailer is absolutely AMAZING, needs multiple watch. @shahidkapoor has just HIT THE BALL OUT OF THE PARK. It could be his career best act. #KabirSingh is a SURE SHOT SUPER HIT in the making. Congratulations team KS https://t.co/yB2OGKmO6G
— Sumit kadel (@SumitkadeI) May 13, 2019
Here's the adrenaline rush #KabirSinghTrailer where @shahidkapoor essays a character that shall be talked about and score points at the box office....in a big way!!
Enjoy!! https://t.co/XqKj3rCnGD
— Faridoon Shahryar (@iFaridoon) May 13, 2019
फिल्म में किआरा आडवाणी एक मासूम कॉलेज गोइंग मेडिकल स्टूडेंट हैं जबकि शाहिद कपूर एक नामी डॉक्टर के किरदार में हैं जो इश्क के जुनून में खुद को मिटाने पर तुले हैं। फिल्म का ट्रेलर गारंटी दे रहा है कि ये आराम से 100 करोड़ रुपये कमा लेगी।
ट्रेलर को देख उम्मीद है कि ये फिल्म शाहिद कपूर के करियर के लिए माइलस्टोन साबित होने वाली है। इससे पहले शाहिद कपूर साल 2018 में दो-दो फिल्मों में दिखाई दिए थे। उनकी पिछली रिलीज 'बत्ती गुल मीटर चालू' जहां दर्शकों को इंप्रेस करने में नाकाम रही तो वहीं, 300 करोड़ी 'पद्मावत' देने के बावजूद उन्हें फिल्म का क्रेडिट खास नहीं मिल सका और सारी तारीफें रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण लूट ले गए थे। खैर, अब शाहिद कपूर की इस फिल्म से जरुर उनके फैंस और आम दर्शकों को ढेर सारी उम्मीदें हैं। आपको फिल्म का ट्रेलर कैसा लगा हमें कमेंट कर बता सकते हैं।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...