अजय देवगन इस समय अपनी आने वाली फिल्म शिवाय को लेकर काफी चर्चा में हैं। हर तरफ उनकी ही फिल्म की बातें हो रही हैं। अजय देवगन की आने वाली ये एक्शन पैक फिल्म इस दीवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। जिसमें वो पहली बार दो नई अदाकाराओं को लॉच करने जा रहे हैं। इनमें से एक हैं पोलिश एक्ट्रेस एरिका कार जिनके साथ फिल्म में अजय देवगन लिप लॉक करते नज़र आयेंगे। ऐसा पहली बार हुआ है कि अजय ने ऑन स्क्रीन किसी अदाकारा के साथ लिप लॉक किया है लेकिन क्या आपको पता है जब इस बात का इल्म काजोल को हुआ तो उनका क्या रियेक्शन था ? [इसे भी पढ़ें- आखिर ऐसा क्या हो गया कि अजय देवगन और कपिल शर्मा को पकड़ने पड़ गए काजोल के पैर ?]
हम आपको बताना चाहेंगे कि हाल में जब इस बात का पता अजय देवगन की बीबी काजोल को चला कि अजय ने फिल्म में लिप लॉक किया है तो उन्होंने कपिल शर्मा के शो पर ही अजय को खरी खोटी सुना डाली। असल में शो के दौरान कपिल शर्मा ने काजोल से पूछ लिया कि जब आप ये वाला (किसिंग सीन) स्टंट कर रहे थे तो कट आपने ही बोला था या मैम ने फोन करके बोला था कि बस करो बहुत हो गया। इस पर अजय ने कहा कि काजोल को पता ही नहीं था कि मैं ये सीन कर रहा हूं। इस पर काजोल ने तुरंत अजय को कह डाला कि, “तू घर आ,तब बताती हूं।” [इसे भी पढ़ें- अजय देवगन की हीरोइन एरिका कार ने दीपिका और प्रियंका को बताया डरपोक !]
खैर काजोल की नाराज़गी के बाद कपिल का शो तो पूरा शूट हुआ लेकिन घर जाकर अजय का हाल क्या हुआ होगा वो कोई नहीं जानता। हर तो यही दुआ करेंगे कि घर पर अजय के साथ कुछ ज्यादा बुरा न हुआ हो लेकिन काजोल का गुस्सा तो सब जानते ही है। इसके साथ ही हम ये भी दुआ करेंगे कि दीवाली पर आने वाली अजय देवगन की ये फिल्म रिकॉर्ड तोड़ कमाई करे। वैसे फिल्म को लेकर लोगों में काफी अच्छा बज़ है, जिसको देखकर लग रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
देखें वीडियो-