Kajol Next project: बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान ने बेटे इब्राहिम अली खान इन दिनों अपने डेब्यू की वजह से चर्चा में हैं। जानकारी के मुताबिक उन्हें करण जौहर बॉलीवुड में लॉन्च करने वाले हैं। इससे पहले भी करण ने कई स्टारकिड्स को फिल्मी दुनिया का रास्ता दिखाया है, जिसमें आलिया भट्ट से लेकर जाह्नवी कपूर तक का नाम शामिल है। इब्राहिम फिलहाल फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में बतौर सहायक निर्देशक काम कर रहे हैं। इस बीच उनके डेब्यू फिल्म को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें ये बताया गया है कि इंडस्ट्री की सबसे सफल एक्ट्रेसेस में से एक काजोल, इब्राहिम के साथ फिल्म में नजर आने वाली हैं।
इब्राहिम अली खान के साथ दिखेंगी काजोल
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो काजोल ने इस मूवी को साइन कर लिया है। अगले साल यानी 2023 में इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी। जानकारी के मुताबिक यह मूवी कश्मीर और आतंकवाद के इर्द गिर्द घूमती नजर आएगी। रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि काजोल इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड है। इस फिल्म में वो काफी अहम भूमिका में नजर आएंगी। हाल ही में काजोल बिग बॉस 16 के सेट पर अपनी अपकमिंग फिल्म सलाम वेंकी को प्रमोट करने पहुंची थीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने सलमान खान के साथ खूब धमाल मचाया था। वहीं काजोल ने घरवालों से भी बात की। एक्ट्रेस ने अब्दु रोजिक की जमकर तारीफ की थी।
इस मूवी में नजर आई थीं काजोल
इससे पहले काजोल, तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर में नजर आई थीं। इस मूवी में उनके साथ अजय देवगन भी थे। बता दें कि इस फिल्म को फैंस ने दिल खोलकर प्यार दिया था। वहीं इब्राहिम अली खान की बात करें तो वो अपने डेब्यू के लिए पूरी तरह से तैयार है। बता दें कि उनकी बहन सारा अली खान ने कई फिल्मों में काम किया हैं। सारा ने साल 2018 में आई फिल्म केदारनाथ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था।
Subscribe Now
Enroll for our free updates