Kala Hiran First Look: मेकर्स ने 'काला हिरण' में नाम बदलकर किया खेल, बिश्नोई को बताया दाऊद का 'बाप', फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज

Kala Hiran First Look Out: फिल्म 'काला हिरण' का फर्स्ट लुक आउट हो गया है. मेकर्स ने फिल्म में किरदारों का नाम बदलकर खेल कर दिया है. आइए जानते हैं कि फिल्म के फर्स्ट लुक में क्या है?

WrittenBy
By: Shashikant Mishra | Published: June 12, 2026 12:38 PM IST

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' (Kala Hiran: The Battle For Legacy) जब से अनाउंस हुई तब से विवादों में बनी हुई है. हालांकि, इसकी काफी चर्चा हो रही है. ये फिल्म सलमान खान से जुड़े काला हिरण शिकार मामले और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई संग उनके विवाद पर बनाई गई है. फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है और स्टार्स की झलक दिखाई है. मेकर्स ने फर्स्ट लुक रिलीज किया लेकिन किरदारों के नाम बदल दिए हैं. मेकर्स ने विवाद से बचने के लिए ये कदम उठाया है. फिलहाल, फिल्म का फर्स्ट लुक सुर्खियों में छाया है. आइए जानते हैं कि फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' के फर्स्ट लुक में क्या दिखाया गया है.

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' में दिखाई जाएगी ये कहानी

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' के फर्स्ट लुक वीडियो की शुरुआत में दिखाया जाता है कि कोर्ट का सीन है और अयान खान का नाम शख्स कठघरे में खड़ा है. वकील उसके खिलाफ काला हिरण शिकार मामले को को लेकर दलील देते नजर आ रहे हैं. वहीं, बताया जाता है कि 90 के दशक में अंडरवर्ल्ड का बाप दाऊद था लेकिन आज के समय दाऊद का बाप लॉयन विश्नोई है. अयान खान के काला हिरण शिकार करने के बाद लॉयन बिश्नोई उसके पीछे पड़ा है और उसने कई बार हमला भी करवाया है. लॉयन बिश्नोई के आतंक से पुलिस हैरान है और उसके गुर्गों को उठाकर पूछताछ करती है. अयान खान भी लॉयन विश्नोई से डर रहा है पुलिस से गुस्से में कहता है कि वह उसकी सुरक्षा कर पाएगी या वह देश छोड़कर चला जाए क्योंकि वह कुत्ते की मौत नहीं मरना चाहता है. पुलिस कहती है कि अयान बिश्नोई को अयान खान से पैसे नहीं चाहिए बल्कि उसकी बलि चाहिए. मेकर्स ने विवाद से बचने के लिए फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' के किरदारों के नाम बदल दिए हैं.

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' में नजर आएंगे ये सितारे

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' के फर्स्ट लुक वीडियो को प्रोड्यूसर अमित जानी ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है. फिल्म के फर्स्ट लुक को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म को भरत एस श्रीनेत ने डायरेक्ट किया है. फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' में लीड रोल में काशिफ इकबाल नजर आ रहे हैं, जिन्होंने अयान खान का रोल किया है. इसके अलावा फिल्म में गोविंद नामदेव, मुकेश तिवारी, राजेश दहिया, ऋषभ अरोड़ा, कमलेश सावंत, नरेश गोसाईं जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.

About the Author

Shashikant Mishra

Shashikant Mishra

शशिकांत मिश्र 10 साल से खबरों की दुनिया में हैं. अब इनका सफर बॉलीवुड लाइफ के साथ आगे बढ़ रहा है. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं और लोगों तक तेजी से खबरें पहुंचाते हैं. इसके साथ ही सिनेमा की दुनिया से जुड़े सितारों की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की जानकारी लेकर आते हैं. रिसर्च बेस्ड आर्टिकल लिखने में दिलचस्पी रखते हैं. फिल्मी गलियारों में रहने वाले कई सितारों का इंटरव्यू किया है. इन्होंने राजस्थान पत्रिका, अमर उजाला, नवभारत टाइम्स में काम किया है. इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स की डिग्री ली है.