शाहिद कपूर के साथ लव मेकिंग सीन पर कंगना का बड़ा खुलासा, बोल्ड सीन से हुई तकलीफ

कंगना ने फिल्म में शाहिद कपूर के साथ अपने हॉट सीन और रोमांस के पलों पर बहुत बड़ा खुलासा किया हैं...

WrittenBy
By: Ujwala Dharpawar | Published: February 13, 2017 12:52 PM IST

फिल्म डायरेक्टर विशाल भारद्वाज की फिल्म 'रंगून' जल्द रिलीज होने वाली हैं। फिल्म रिलीज से पहले फिल्म की लीड एक्ट्रेस कंगना रनौत इनदिनों सभी जगह छाई हुई हैं और सुर्खियां बटोर रहीं हैं। अजी वो इस लिए क्यों की, कंगना ने फिल्म में शाहिद कपूर के अपने हॉट सीन और रोमांस के पलों पर बहुत बड़ा खुलासा किया हैं। फिल्म रंगून में कंगना ‘जाबांज जूलिया’ नाम का किरदार निभा रहीं है जो की इंटरटेनर है, डांसर, सिंगर और बिंदास है। उसकी हर जगह डिमांड और वह बहुत फेमस भी हैं। वो एक साथ दो पुरुषों से प्यार करते हुए दिखाई गई है। फिल्म के ये दो पुरुष सैफ अली खान और शाहिद कपूर हैं। दोनों के साथ अलग-अलग उनकी केमेस्ट्री प्रोमो में साफ साफ नजर आ रही हैं। [इसे भी पढ़े: वजन को घटाने के लिए योग के बाद बॉक्सिंग का सहारा ले रहीं करीना कपूर खान]

कंगना को फिल्म में अब तक ऐसे पहले कभी नहीं देखा गया है और ना ही इस हद तक बोल्ड अवतार में जितना उन्होंने रंगून में दिया है। फिल्म में कंगना, शाहिद और सैफ के बीच कई बोल्ड सीन फिल्माए गए हैं। सोशल मीडिया पर इनकी खासी चर्चा हो रही है। कंगना ने दिए एक इंटरव्यू में शाहिद कपूर का जिक्र करते हुए कहा, ‘शाहिद की बड़ी-बड़ी मूंछें हॉरेबल थीं। मेरे लिए यह एक तरह की ट्रेजडी थी। जब मैंने उनसे इस बारे में पूछा तो वे बोले कि उन्होंने इसके लिए वैक्स अप्लाई किया है और उनकी नाक भी बह रही है। यह बहुत ही गंदा था और वे (शाहिद) मुझे परेशान किए जा रहे थे। सैफ के साथ भी मेरे इंटीमेट सीन हैं। लेकिन ज्यादा नहीं हैं।' [इसे भी पढ़े: राहुल देव के बाद बिग बॉस की हॉट एक्स कंटेस्टेंट 'दिल बोले ओबेरॉय' में]

फिल्म 'रंगून' में कंगना के साथ पहली बार शाहिद कपूर और सैफ अली खान भी एक साथ बड़े परदे पर नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी 1940 के दशक (दूसरे विश्व युद्ध) के समय में बुनी गई है। फिल्ममेकर्स ने फिल्म की मिस्ट्री बरकरार रखने की पूरी कोशिश की है। अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में शूट हुई हैं फिल्म 'रंगून' आनेवाले 24 फरवरी को रिलीज होगी।