'मेंटल है क्या' को लेकर नहीं थम रहा है विवाद, कंगना रनौत और राजकुमार राव की फिल्म का बदलेगा टाइटल?

कंगना रनौत और राजकुमार राव की जोड़ी बहुत जल्द 'मेंटल है क्या' में दिखाई देने वाली है।

WrittenBy
By: Ujwala Dharpawar | Published: April 30, 2019 8:01 PM IST

कंगना रनौत और राजकुमार राव की जोड़ी बहुत जल्द 'मेंटल है क्या' में दिखाई देने वाली है। लेकिन कंगना और राजकुमार की ये फिल्म मुसीबत में फंसती नजर आ रही है। मनोचिकित्सक और अन्य मेंटल हेल्थ विशेषज्ञों ने इस फिल्म में टाइटल को लेकर कड़ा विरोध जाहिर किया है। डेक्कन क्रॉनिकल के मुताबिक, 'मेंटल है क्या' फिल्म के इस टाइटल से विरोध कम होने के बजाय और बढ़ता हुए दिखाई दे रहा है। डेक्कन क्रॉनिकल ने रिपोर्ट में लिखा- 'मेकर्स को लगता था कि वक्त के साथ फिल्म से जुड़ा विवाद खत्म हो जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है फिल्म के टाइटल 'मेंटल है क्या' के साथ और विवाद जुड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। फिल्म मेकर्स के पास फिल्म का टाइटल बदलने के अलावा और कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है। अगर वो फिल्म का टाइटल बदल देंगे तो ठीक है लेकिन अगर ऐसा नहीं करेंगे तो उनको आगे जा कर इसका नतीजा भुगतना पड़ेगा।'

रिलीज से पहले ही विवादों में फंसी कंगना रनौत और राजकुमार राव कि 'मेंटल है क्या', टाइटल पर जताया ऐतराज

बात अगर 'मेंटल है क्या' की करें तो, पहली बार कंगना रनौत और राजकुमार राव की जोड़ी इस फिल्म में दिखाई देगी। ये दोनों इस फिल्म के लिया काफी उत्साहित है। इस फिल्म का निर्देशन प्रकाश कोवेलामुडी ने किया है। तो वहीँ एकता कपूर इस फिल्म का निर्माण कर रही है। हाल ही में इस फिल्म की टीम ने इसकी शूटिंग पूरी की है। मेकर्स ने हाल ही में इस फिल्म के कुछ पोस्टर्स दर्शकों के लिए जारी किए है। कंगना रनौत और राजकुमार राव की ये फिल्म 21 जून को रिलीज़ हो रही है।

'क्वीन' कंगना रनौत से 'पंगा' लेने जा रहे हैं अभिषेक बच्चन, फैंस की रुकी सांसे

कंगना रनौत 'मेंटल है क्या' के अलावा जयललिता की बायोपिक में भी दिखाई देंगी। खबर के अनुसार, इस बिग बजट फिल्म के लिए कंगना रनौत मोटी रक्कम मेकर्स ने दी है। आपको ये भी बता दें, पिछले साल कंगना रनौत 'मणिकर्णिका: झाँसी की रानी' में नजर आई थी। ये एक सफल फिल्म थी।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...