'बॉर्डर पर सेना, सरकार में मोदी जी और बॉलीवुड में...' Dhurandhar देख Kangana Ranaut ने कह दी बड़ी बात

रिलीज के बाद से ही रणवीर सिंह की Dhurandhar बॉक्स ऑफिस से लेकर सोशल मीडिया तक छाई हुई है. वहीं अब इस मूवी को Kangana Ranaut ने भी देखी और जमकर तारीफ की है.

By: Sadhna Mishra  |  Published: December 20, 2025 7:48 PM IST

'बॉर्डर पर सेना, सरकार में मोदी जी और बॉलीवुड में...' Dhurandhar देख Kangana Ranaut ने कह दी बड़ी बात

Kangana Ranaut Dhurandhar Reaction: 5 दिसंबर 2025, को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली आदित्य धर की मल्टीस्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) बॉक्स ऑफिस पर जमकर गदर काट रही है. 280 करोड़ रुपए के बजट में बनी 'धुरंधर' अब तक 503 करोड़ रुपए का कलेक्शन (Dhurandhar Collection) कर चुकी है. वहीं वर्ल्ड वाइड कमाई 700 करोड़ रुपए पार हो चुकी है. फैंस से लेकर सेलेब्स तक हर कोई इसकी तारीफ करते नहीं थक रहा है. वहीं अब इसमें एक नाम एक्ट्रेस और पॉलिटीशियन कंगना रनौत का भी जुड़ गया है. एक्ट्रेस ने भी रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर' (Kangana Ranaut On Dhurandhar) को देखकर जो रिएक्शन दिया है अब वह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

'पाकिस्तानी आतंकवादियों की खूब कम्बल कुटाई करो'

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने 'धुरंधर' देखने के बाद अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक नोट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने न सिर्फ 'धुरंधर' की तारीफ की बल्कि आदित्य धर को लेकर बड़ी बात कह दी. कंगना ने इस्टा स्टोरी में लिखा, 'मैंने धुरंधर देखी और बहुत अच्छा समय बिताया. इस मास्टरपीस फिल्म के आर्ट और क्राफ्ट से काफी प्रेरित हुई हूं. ईमानदारी से कहूं तो, फिल्म मेकर के इरादे की खूब तारीफ करनी होगी. प्यारे आदित्य धर जी, बॉर्डर पर हमारी सेना, सरकार में हमारे मोदी जी और बॉलीवुड में आप, पाकिस्तानी आतंकवादियों की खूब कम्बल कुटाई करो, मजा आ गया, पूरी फिल्म के दौरान सीटियां और तालियां बजाती रही.'

TRENDING NOW

Aditya Dhar के लिए कंगना ने कह दी बड़ी बात

कंगना (Kangana Ranaut News) ने पोस्ट में आगे आदित्य धर की तारीफ में बड़ी बात कहते हुए लिखा, 'सभी ने अच्छा काम किया, लेकिन असली धुरंधर तो फिल्ममेकर आदित्य धर हैं.' साथ ही एक्ट्रेस ने यामी गौतम को भी बधाई दी. बता दें कि, जब से यह मूवी रिलीज हुई है. तभी से ये बॉक्स ऑफिस पर नोट छाप रही है. साथ ही दर्शकों से लेकर सेलेब्स तक हर कोई इसकी तारीफ कर रहा है.

दर्शकों के दिलों पर छाए 'धुरंधर' के स्टार्स

देशभक्ति से जुड़ी फिल्मों के लिए जाने जानें वाली डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' एक सत्य घटना पर आधारित है. इसमें रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आए हैं. वहीं इसके अलावा फिल्म में आर माधवन, संजय दत्त, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल जैसे बॉलीवुड के धुरंधरों ने अपनी एक्टिंग के हर किसी का दिल जीत लिया है.

इन फिल्मों में नजर आएंगी Kangana Ranaut

वहीं अगर बात करें कंगना रनौत की तो, एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म 'इमरजेंसी' में दिखी थीं. जल्द ही एक्ट्रेस आर माधवन के साथ एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म में नजर आने वाली हैं. खबरों के मुताबिक, कंगना के पास एक हॉलीवुड फिल्म भी है, जो उनका पहला इंटरनेशनल प्रोजेक्ट होगा.