‘मणिकर्णिका’ की डायरेक्टर नहीं बनी हैं कंगना रनौत, मजाक उड़ाने वालों को इंस्टाग्राम पर दिया करारा जवाब

फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' को कृष ने डायरेक्ट किया है।

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: August 30, 2018 1:14 PM IST

बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत जिस फिल्म में होती हैं, वो बस उन्हीं की होती है। फिर चाहे उसे कोई भी डायरेक्टर बना रहा हो या फिर कोई भी एक्टर उसमें एक्टिंग कर रहा हो। फिल्म की कहानी से लेकर उसकी मार्केटिंग तक सभी के केंद्र में कंगना रनौत ही होती हैं। कुछ लोग इस चीज को कंगना रनौत की एचीवमेंट मानते हैं तो कुछ लोग इसे उनका नेगेटिव एटीट्यूड करार देते हैं।

कई बार तो उन पर ये आरोप भी लगते आये हैं कि वो अपनी फिल्म के डायरेक्टर को उसकी सीट से हटा कर, उस पर खुद बैठ जाती हैं। हाल में जब फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' के सेट से क्लैपबोर्ड की तस्वीर सामने आई, जिस पर उनका नाम डायरेक्टर की जगह लिखा हुआ था तो लोगों ने उस तस्वीर को इस बात का सबूत माना कि कंगना अपनी फिल्म में डायरेक्टर का काम भी कर लेती है।

कंगना रनौत से नहीं भिड़ेंगे ऋतिक रोशन, 'मणिकर्णिका' के चलते 'सुपर 30' की रिलीज डेट में होगा बदलाव

सोशल मीडिया पर फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' का ये तस्वीर खूब वायरल हुई और कंगना की कई लोगों ने आलोचना भी की। हालांकि अब कंगना रनौत ने अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है। कंगना रनौत ने अपनी टीम के ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से बताया है कि, ‘कृष ही फिल्म मणिकर्णिका के डायरेक्टर हैं और हमेशा रहेंगे। कंगना रनौत सिर्फ फिल्म के पैचवर्क को डायरेक्ट कर रही हैं। कृष इस समय अपने दूसरे कामों में व्यस्त हैं, जिस कारण कंगना को डायरेक्टर की सीट संभालनी पड़ी है। मणिकर्णिका को 25 जनवरी के दिन रिलीज होना है, इसलिए काम को जल्दी पूरा किया जाना जरूरी है। क्लैपबोर्ड पर लिखा नाम केवल सेट के लोगों के लिए है।’

अगर आपको नहीं पता है तो हम बता दें डायरेक्टर कृष इस समय एनटीआर की बायोपिक फिल्म का डायरेक्शन कर रहे हैं। जिसकी शूटिंग कुछ दिनों पहले की शुरू हुई है। इसमें विद्या बालन और रकुलप्रीत सिंह भी अहम किरदार निभाती दिखेंगी। हमें पूरी उम्मीद है कि आपके दिमाग से अब सारा कन्फ्यूजन खत्म गया होगा और आपको पता चल गया होगा कि जब 'मणिकर्णिका' रिलीज होगी तो उसमें कृष का नाम ही डायरेक्टर की जगह दिखाई देगा।

बॉलीवुड की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...