बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की सगाई की खबरों को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार अलग-अलग अपडेट्स मिल रहे हैं। दरअसल, बीती रात कंगना राणावत वोग ब्यूटी अवॉर्ड 2018 के रेड कारपेट पर हिस्सा बनी थी। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बयान दिया कि, प्रियंका-निक की सगाई हो गई है। मैंने सगाई की खबर सुनते ही प्रियंका को फोन किया था। इसके बाद मैंने उनको बधाई भी दी। मैंने जब उनसे बात की तब वो काफी एक्साइटेड और खुश लग रही थीं।' कंगना ने अपनी बात कहते हुए आगे कहा, 'उनकी शादी से मैं बहुत खुश हूं और उनकी शादी को सेलिब्रेट करना चाहूंगी। प्रियंका दुनिया की सारी ख़ुशी डिजर्व करती है और वो बहुत खूबसूरत इंसान हैं। मुझे बहुत ख़ुशी होती हैं जब किसी की शादी या सगाई होती है।' कंगना में इस बात का भी खुलासा किया कि, प्रियंका से शादी की डेट को लेकर बात नहीं हुई हैं।' कंगना के उस बयान से ये खबर पक्की हो गई है कि प्रियंका की सगाई हो गई हैं।' Also Read - Karan Johar की नाक के नीचे सेल्फ-मेड स्टार्स बने ये सितारे, टॉप पर है Kartik Aaryan का नाम
Pic Alert: अपने 36वें जन्मदिन पर देसी गर्ल ने की थी निक के साथ सगाई, वायरल तस्वीरों से सामने आई सच्चाई Also Read - इन 9 सेलेब्स की वजह से ट्रोलर्स के हत्थे चढ़ चुके हैं करण जौहर, सोशल मीडिया पर हुआ इज्जत का फालूदा
प्रियंका और निक जोनस इनदिनों काफी सुर्खियों में हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि, ये दोनों अक्टूबर-नवंबर में शादी करेंगे। लेकिन इसके बाद फिर खबर आई कि प्रियंका निक से सितंबर में ही शादी कर लेंगी। दरअसल, कहा जा रहा हैं, निक के बर्थडे पर प्रियंका उनकी हो जाएंगी। निक का बर्थडे 16 सितंबर को हैं। निक के बर्थडे अगर इन दोनों की शादी होती है तो, उनका बर्थडे हमेशा के लिए यादगार बन जाएगा। 16 सितंबर को निक 26 साल के हो जाएंगे। बता दें, प्रियंका ने सलमान खान की फिल्म 'भारत' को अलविदा कह दिया हैं। खबर के मुताबिक, इस फिल्म में अब प्रियंका के जगह कैटरिना कैफ नजर आएंगी।
Also Read - Tejasswi Prakash संग रोका की खबरों पर Karan Kundrra ने दिया चौंकाने वाला जवाब, बोले 'ट्विटर पर तो मेरे बच्चे भी...'
रातोंरात सलमान खान की फिल्म से प्रियंका चोपड़ा ने किया किनारा, क्या भाईजान की बहन और देसी गर्ल के रिश्ते में आएगी दूरियां
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें... ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।