आदित्य ने बताया अपनी एक्स गर्लफ्रेंड कंगना को पागल, कहा लीगल नोटिस देकर देंगे करारा जवाब!

पंचोली को कंगना की यह बातें काफी बुरी लगी है। लगे हाथ उन्होंने कंगना की तारीफ भी कर दी है और कहा की वो एक अच्छी एक्ट्रेस है लेकिन वो यह सब करके पता नहीं क्या साबित करना चाहती है।

WrittenBy
By: Ashwini Dingankar | Published: September 4, 2017 6:55 PM IST

कंगना रनोट ने एक बार अपने पुराने रिश्तों पर गड़े मुर्दे उखाड़े हैं। हालांकि, कंगना की फिल्म सिमरन इस महीने रिलीज़ होने वाली है। लेकिन लगता है कंगना को अपनी फिल्म से ज़्यादा अपनी पर्सनल रिश्तों को लेकर काफी बातें कर रही है। कुछ दिनों पहले रजत शर्मा के शो आपकी अदालत में एक बार फिर से ऋतिक रोशन पर निशाना साधा। इतना ही नहीं उन्होंने अपने कई सारे पर्सनल रिश्तों के बारे में बातें की। जिसमें से एक नाम आदित्य पंचोली का भी आता है। इंडस्ट्री में स्ट्रगल कर रही कंगना का दिल एक बार आदित्य के लिए भी धड़का था लेकिन आदित्य ने कंगना को काफी मारा पिटा था। [इसे भी पढ़ें: ऋतिक के बाद आदित्य पंचोली से अपने रिश्तों को लेकर बोली 'बेबाक' कंगना, उन्होंने मुझे मारा पिटा था]

हाल ही में कंगना ने एक इंटरव्यू में कहा कि आदित्य पंचोली ने उन्हें कई बार शारीरिक तौर पर चोट पहुंचाई। जिसका इशारा मारा पिटा था। कंगाना ने उनके खिलाफ पुलिस के पास भी गयी।अब इस कहानी में कंगना के बाद आदित्य ने इस कहानी को बेबुनियाद बताया है। बॉलीवुडलाइफ को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार आदित्य ने कंगना को पागल बताया है।उसका क्या कर सकते है? आपने उसका इंटरव्यू देखा क्या? एक पागल ही ऐसे बात कर सकता है? मैं इस इंडस्ट्री में कई सालों से हूँ लेकिन किसी ने मेरे बारे में कभी ऐसा कुछ नहीं कहा हैं। आप जब कीचड़ में पत्थर फैकेंगे तो कीचड़ आप पर उड़ेगा। आदित्य अब कंगना पर लीगल एक्शन की तैयारी लेने वाले है। बात करें मेर साथ उनके अफेयर की तो उन्होंने लाफि झूठ कहा है। इस तरह की बातों से मेरी फॅमिली पर काफी असर पड़ा है। मैं और मेरी पत्नी इन पर लीगल एक्शन लेने वाले है।

पंचोली को कंगना की यह बातें काफी बुरी लगी है। लगे हाथ उन्होंने कंगना की तारीफ भी कर दी है और कहा की वो एक अच्छी एक्ट्रेस है लेकिन वो यह सब करके पता नहीं क्या साबित करना चाहती है। उसके मुताबिक़ पूरी दुनिया में किसी न किसी तरह का ऐब है।