कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की मच अवेटेड फिल्म 'इमरजेंसी' (Emergency) का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार है. हालांकि यह फिल्म ट्रेलर रिलीज के बाद से ही विवादों में बनी हुई थी, ऐसे में सीबीएफसी ने इस पर रोक लगा दी और फिर मूवी के कुछ सीन्स को हटाकर उसे हरी झंडी दिखाई. जिसके बाद हाल ही में 'इमरजेंसी' (Emergency Trailer) का नया ट्रेलर रिलीज हुआ है. वहीं इसके एक दिन बाद ही फिल्म की नई रिलीज डेट भी सामने आ गई है. हालांकि इस बीच एक्ट्रेस ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) द्वारा फिल्म के कुछ सीन हटाने के आदेश पर रिएक्ट किया है.
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने हाल ही में एक मीडिया एजेंसी से बात करते हुए 'इमरजेंसी' के बारे में बताया कि 'वह एक निर्देशक के तौर पर इस फिल्म को ओरिजनल प्लॉट वाली मूवी ही चाहती थीं. लेकिन वो CBFC के फैसले को भी स्वीकार करती हैं.' एक्ट्रेस ने इस मुद्दे पर आगे बात करते हुए कहा कि, 'मैं चाहती थी कि इसका पूरा वर्जन आए, लेकिन कट के साथ कोई दिक्कत नहीं है. क्योंकि ऐसा नहीं कि है फिल्म किसी का मजाक उड़ाने के लिए बनाई है. उन्होंने इतिहास के कुछ एपिसोड्स को पूरी तरह से हटा दिया और ये फैक्ट है कि ये मेरी फिल्म को प्रभावित नहीं करता है, इसलिए इस बात का यह प्रमाण है कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता.'
View this post on Instagram
कंगना ने बताया कि, 'कुछ सीन्स हटाए जाने के बाद भी कहानी पूरी तरह से बरकरार है. फिल्म का मैसेज अधूरा नहीं है, जो देशभक्ति है. इसलिए उन्हें नहीं लगता है कि इससे कहानी प्रभावित हुई है. हालांकि उन्होंने इसे शूट किया है, तो इसके पीछे कोई कारण रहा होगा.' आपको बता दें कि ये फिल्म 1970 के दशक में दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Former Prime Minister Indira Gandhi) द्वारा देश में लगाए गए आपातकाल के दौर पर आधारित है.
View this post on Instagram
जी स्टूडियोज (Zee Studios), मणिकर्णिका फिल्म्स (Manikarnika Films) और रेणु पिट्टी (Renu Pitti) द्वारा निर्मित 'इमरजेंसी' को कंगना रनौत ने ही लिखा है, निर्देशित किया है और वो ही लीड रोल में भी नजर आ रही हैं. बता दें कि 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' (Manikarnika: The Queen of Jhansi) के बाद एक्ट्रेस के डायरेक्शन में बनी यह दूसरी फिल्म है, जिसका दर्शकों को लंबे समय से इंतजार है, जो जल्द ही खत्म होने वाला है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.