बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना राणावत फिल्म की शूटिंग के दौरान जख्मी हो कर लहूलुहान हो गई थी। दरअसल, कंगना आने वाली फिल्म 'मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी' की शूटिंग कर रही थी। इस फिल्म के लिए वो एक एक्शन सीन शूट कर रही थी। तलवारबाजी का यह सीन कंगना अपने को-स्टार निहार पांड्या के साथ शूट कर रही थी। यह दोनों अपने-अपने किरदार में इतने मग्न हो गए की अचानक तलवार कंगना को आ कर लग गई। जिसके बाद वो लहूलुहान हो गई। जो उनके साथ यह सीन कर रहे थे यानी उनके को-स्टार निहार पांड्या और बाकी फिल्म के टीम मेबर्स इस के बाद डर गए। कंगना को इतनी गंभीर चोट लगी की उनका खून रुकने का नाम नहीं ले रहा था। जिसके बाद उन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जैसे ही यह खबर मिडिया में आई उनके फैन्स चिंता ने डूब गए। लेकिन उनके फैन्स की चिंता दूर करने के लिए हम कंगना की वो फोटो लेकर आएं हैं, जब वो घायल हुई थी। [इसे भी पढ़े: बड़ी खबर !! गंभीर रूप से घायल हुई कंगना राणावत, लगे 15 टांके]
जी हां, देखिए यह तस्वीर जिसमें कंगना जख्मी नजर आ रही हैं। उनके नाक पर यह जख्म हुआ है जिसे 15 टाकों के साथ स्टिच किया हैं। घायल होने के बाद उन्हें वहां ICCU में रखा गया है। कंगना को जो जख्म हुआ हैं वो उनके चेहरे पर हुआ हैं। जिसके बाद डॉक्टर ने उन्होंने आराम करने की और जल्दी शूट पर ना जाने की हिदायत दी हैं। साथ ही उन्हें कुछ दिन और अस्पताल में रखा भी जाएगा। आपको बता दें, कंगना के साथ यह हादसा हैदराबाद में हुआ हैं। जहाँ फिल्म की शूटिंग चल रही थी। [इसे भी पढ़े: शो होस्ट करन जौहर, सैफ अली खान, वरुण धवन ने कंगना राणावत पर साधा निशाना, उड़ाया मजाक...]
फिल्म के प्रोड्यूसर कमल जैन ने दिए इंटरव्यू में कहा था की, ‘हमने सीन को शूट करने के लिए बॉडी डबल को भुलाया था लेकिन कंगना बॉडी डबल के बजाय खुद सीन करने की हामी भरी। हमने एक बार नहीं बल्कि कई बार इन सीन की रिहर्सल करवाई थी इनके बावजूद गड़बड़ी हो गई और फिर यह बड़ा हादसा हो गया।‘ जैन ने आगे बात करते हुए कहा, ‘सीन में निहार पांड्या, कंगना पर तलवार से अटैक करते हैं उसके बाद कंगना को अपना सर झुकाना था लेकिन टाइमिंग थोड़ी गलत हो गई और कंगना के सिर और नाक के बीच बीच में गहरा कट आ गया। गंभीर चोट लगने के बावजूद कंगना ने साहस से काम लिया। कंगना अगले हफ्ते हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होंगी। बता दें की, कंगना के आईब्रो पर चोट लगी हैं जोकि चेहरे का एहम हिस्सा होता हैं। शूटिंग खत्म होने के बाद वह प्लासटिक सर्जरी भी करवा सकती हैं।