रातों रात कंगना रनौत ने अनुराग बसु की 'इमली' से किया किनारा, कहा 'मुझे मेरी फिल्म डायरेक्ट...'

कंगना ने अनुराग की ही फिल्म 'गैंगस्टर' से बॉलीवुड में रखे थे अपने कदम...

WrittenBy
By: Garima Singh | Published: April 3, 2019 9:23 AM IST

अपने बोल्ड स्टेटमेंट्स के चलते सुर्खियां बटोरने वाली कंगना रनौत इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के चलते खूब सुर्खियां बटोर रही है। बता दें कि हाल ही में फिल्म पंगा और मेंटल है क्या के सेट से कंगना की कई तस्वीरें सामने आई थी, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था। बता दें कि अब कंगना अपनी एक और फिल्म के चलचे सुर्खियों में आई है। दरअसल कंगना जल्द ही अनुराग बसु की फिल्म इमली में नजर आने वाली थी, लेकिन ताजा रिपोर्ट्स की माने तो कंगना ने इस फिल्म से ही किनारा कर लिया है।

आपको बता दें कि कंगना ने अनुराग के साथ ही अपने करियर की शुरुआत की थी। साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म गैंगस्टर के जरिए ही कंगना ने बॉलीवुड में अपने कदम रखे थे। बात की जाए फिल्म इमली की तो इसकी घोषणा के समय कंगना ने कहा था कि वह इस फिल्म को करने के लिए काफी उत्सुक है। सुनने में आ रहा है कि कंगना ने इस फिल्म से इसलिए किनारा किया है क्योंकि वह खुद अपनी फिल्म को डायरेक्ट करना चाहती है।

(इसे भी पढ़ें- क्या कंगना रनौत से वाकई बी-ग्रेड फिल्म कराना चाहते थे पहलाज निहलानी ? जानिए फिल्मकार का जवाब...)

कंगना ने इस सिलसिले में डीएनए को दिए गए इंटरव्यू में कहा है कि, 'पिछले साल जब मैं पंगना और इमली की घोषणा एक साथ की थी तो अनुराग बसु की ये फिल्म बीते साल नवम्बर के महीने में ही शुरु होने वाली थी, लेकिन मणिकर्णिका के चलते मुझे इमली की डेट को आगे करवाना पड़ा। पंगा की शूटिंग शुरु हो चुकी थी, इसलिए मैं इसे ना नहीं कह सकती थी।'

(इसे भी पढ़ें- सलमान, अजय, रणवीर और अक्षय जैसे कलाकारों से कड़ी टक्कर लेने की तैयारी में है कंगना रनौत, पुलिस की वर्दी में तस्वीरें हुई वायरल)

कंगना ने अपनी बात रखते हुए आगे कहा है कि, 'अनुराग और मैंने इस बारे में बात की है। मुझे बहुत बुरा लग रहा है क्योंकि इमली के जरिए मुझे अनुराग के साथ दोबारा काम करने का मौका मिलता, लेकिन मैं कुछ ही हफ्तों में खुद की नई फिल्म की घोषणा करने वाली हूं।'

फिलहाल तो अनुमान लगाया जा रहा है कि कही कंगना अपनी बायोपिक तो नहीं बनाने वाली है। अगर ऐसा होता है तो कमेंटबॉक्स में बताए कि आप इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख करेंगे या नहीं?

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...