कंगना रनौत ने सीजेपी प्रोटेस्ट को लेकर प्रतिक्रिया दी है.
दिल्ली में 'कॉकरोच जनता पार्टी' यानी सीजेपी (CJP) ने 20 जुलाई को विरोध प्रदर्शन किया है. इसमें देश के कई शहरों से आए छात्र और युवा शामिल हुए और इन लोगों ने संसद मार्च किया. प्रदर्शनकारियों ने नीट पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की. सीजेपी के प्रदर्शन को बॉलीवुड के कई सितारों का सपोर्ट मिला है. स्टार्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी बात कही है. वहीं, बीजेपी एमपी और पॉपुलर एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर रिएक्शन दिया है. कंगना रनौत का कहना है कि एक समय के लिए वह संसद भवन के अंदर डर का माहौल बन गया था. उन्होंने दिल्ली पुलिस की तारीफ की है. आइए बताते हैं कि कंगना रनौत ने और क्या कहा है.
कंगना रनौत से सवाल किया गया कि पीएम मोदी ने मीटिंग में क्या कहा? इस पर एक्ट्रेस ने कहा, 'प्रधानमंत्री जी ने हमारा मार्गदर्शन किया. युवाओं और उनकी महत्वाकांक्षाओं को लेकर हम लोगों को कई निर्देश दिए गए हैं. प्रधानमंत्री जी ने नीट को लेकर अपनी रणनीति और भ्रष्टाचार को लेकर विस्तार से बात की.' इसके बाद उनसे दिल्ली में हुए सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर सवाल किया गया. इस पर कंगना रनौत ने कहा, 'सब लोग संसद के अंदर काफी ज्यादा घबरा गए थे और गेट्स को बंद कर दिया गया था. हम मूव नहीं कर पा रहे थे. मॉब जिस तरह से अटैक करता हुआ आया तो एक समय के लिए हम डर गए थे. ऐसा लगा कि शायद हम पर भी अटैक कर देंगे. मैं दिल्ली पुलिस की तारीफ करती हूं कि उन्होंने जिस तरह से हमारे बीच में शील्ड बनकर पथराव का सामना किया और चोट खाईं लेकिन किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होने दिया.'
#WATCH | Delhi | On the CJP protest outside Parliament yesterday, BJP MP Kangana Ranaut says, "All parliamentarians were inside the Parliament. We all were scared, thinking that the mob might attack us. I appreciate Delhi Police for playing the role of a shield, not letting… pic.twitter.com/Oop3B29PKw
— ANI (@ANI) July 21, 2026
गौरतलब है नीट एग्जाम पेपर लीक और छात्रों की आत्महत्या के मामले को लेकर सीजेपी कई दिनों से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही थी. वहीं, बीते सोमवार यानी 20 जुलाई को देश के कई शहरों से आए हजारों युवा और छात्र जंतर-मंतर पर पहुंचे और उन्होंने मानसून सत्र के पहले दिन ससंद की तरफ मार्च किया. इस दौरान दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े, जिसमें प्रदर्शनकारी और पुलिस के जवान दोनों घायल हुए. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.