Shah Rukh Khan से तुलना करते हुए Kangana Ranaut ने कह दी बड़ी बात, बोलीं- 'मैंने ज्यादा स्ट्रगल किया, वह तो...'

Kangana Ranaut On Shah Rukh Khan Struggle: पॉपुलर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपने स्ट्रगल की शाहरुख खान से तुलना की है. उनका ये बयान काफी चर्चा में बना हुआ है.

By: Shashikant Mishra  |  Published: October 14, 2025 5:22 PM IST

Shah Rukh Khan से तुलना करते हुए Kangana Ranaut ने कह दी बड़ी बात, बोलीं- 'मैंने ज्यादा स्ट्रगल किया, वह तो...'

बॉलीवुड एक्ट्रेस और लोकसभा सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपनी एक्टिंग के साथ ही अपने बेबाक बयानों के लिए चर्चा में रहती हैं. वह तमाम मुद्दों पर खुलकर बात करती नजर आती हैं. यहां तक कि कंगना रनौत बॉलीवुड सितारों को भी निशाना बनाने से नहीं कतराती हैं. अब उन्होंने बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ अपने स्ट्रगल की तुलना की है. कंगना रनौत का कहना है कि शाहरुख खान की अपेक्षा उनका स्ट्रगल काफी मुश्किल रहा है क्योंकि एक्टर दिल्ली से आते हैं और वह गांव से आती हैं. आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने और क्या कहा है.

कंगना रनौत ने शाहरुख खान के स्ट्रगल से की तुलना

'हिंदुस्तान टाइम्स' की रिपोर्ट में बताया गया है कि बीते दिनों दिल्ली में हुए एक इवेंट में कगंना रनौत पहुंची थीं और उन्होंने इस दौरान अपने करियर को लेकर बात की थी. कंगना रनौत ने कहा था, मुझे इतनी सक्सेस क्यों मिली? शायद ही कोई होगा जो गांव से आकर मेनस्ट्रीम में इतनी सफलता हासिल कर पाया हो. आप शाहरुख खान की बात करें तो वह दिल्ली से हैं और कॉन्वेंट में पढ़े हैं. लेकिन मैं एक ऐसे गावं से आई हूं जिसके बारे में आपने सुना भी नहीं होगा. गौरतलब है कि कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में भांबला गांव की रहने वाली हैं.

TRENDING NOW

कंगना रनौत ने फैमिली का विरोध कर फिल्मों में किया काम

कंगना रनौत के करियर के बारे में बात करें तो वह फैमिली का विरोध करके एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आई थीं. उन्होंने साल 2006 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'गैंगस्टर' से बॉलीवुड डेब्यू किया था. इस फिल्म को लोगों ने पसंद किया था. इसके बाद कंगना रनौत ने तमाम फिल्मों में काम किया है. उन्होंने ना सिर्फ एक्टिंग बल्कि डायरेक्शन में हाथ आजमाया है. वर्क फ्रंट की बात करें तो वह एक्ट्रेस पिछली बार साल 2025 की शुरुआत में रिलीज हुई फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आई थीं. पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जिंदगी पर बनी इस फिल्म को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था. कंगना रनौत की पाइपलाइन में एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.