Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Kangana Ranaut पर बड़ा एक्शन, चलेगा राष्ट्रद्रोह का मुकदमा! क्या है एक्ट्रेस का वो बयान जो बना मुसीबत की जड़?

Kangana Ranaut: बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत कानूनी शिकंजे में फंसती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस के खिलाफ आगरा कोर्ट में दायर रिवीजन याचिका को अदालत ने स्वीकार कर लिया है. यानी अब कंगना पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा चलेगा.

By: Sadhna Mishra  |  Published: November 13, 2025 3:46 PM IST

Kangana Ranaut पर बड़ा एक्शन, चलेगा राष्ट्रद्रोह का मुकदमा! क्या है एक्ट्रेस का वो बयान जो बना मुसीबत की जड़?

Kangana Ranaut Faces Sedition Charges: मशहूर एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का वैसे तो विवादों से पुराना नाता है, लेकिन अब एक्ट्रेस कानूनी शिकंजे में फंस गई हैं. राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट रमाशंकर शर्मा द्वारा कंगना के खिलाफ दायर याचिका पर अब सुनवाई शुरू हो गई है. आगरा कोर्ट ने एक्ट्रेस के खिलाफ किसानों के कथित अपमान और 'राष्ट्रद्रोह' के मामले में दायर रिवीजन याचिका को स्वीकार कर लिया है. यानी की एक्ट्रेस (Kangana Ranaut Case) पर अब राष्ट्रद्रोह का मुकदमा चलेगा. आइए जानते हैं ये पूरा मामला क्या है.

कोर्ट में क्यों स्वीकार हुई रिवीजन याचिका?

आपको बता दें कि, यह मामला आगरा के अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने उठाया था. उन्होंने 11 सितंबर 2024 को एमपी-एमएलए कोर्ट में कंगना रनौत के खिलाफ एक वाद दायर किया था, जिसमें उन पर किसानों के साथ-साथ महात्मा गांधी के अपमान का भी गंभीर आरोप लगाया गया था. हालांकि, 9 महीने तक इस मामले पर सुनवाई करने के बाद स्पेशल कोर्ट एमपी-एमएलए ने 6 मई 2025 को वाद को अधूरी व्याख्या कहकर खारिज कर दिया था.

TRENDING NOW

लेकिन, अधिवक्ता शर्मा ने हार नहीं मानी और रिवीजन याचिका दायर कर दी. उनकी दलीलों को सुनने के बाद विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए लोकेश कुमार ने 12 नवंबर को यह रिवीजन याचिका स्वीकार कर ली. अधिवक्ता शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि, अब वह मामला फिर से सुनवाई के लिए तैयार है.

29 नवंबर को क्या होगा?

अदालत ने कहा है कि, अब यह मामला विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट में जाएगा. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि कोर्ट ने संकेत दिया है कि, अगली सुनवाई 29 नवंबर 2025 के दौरान कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश होना पड़ सकता है.

6 समन के बाद क्या अब कोर्ट में पेश होंगी कंगना?

गौरतलब है कि, इससे पहले भी इस मामले में छह समन जारी किए गए थे, लेकिन कंगना अब तक कोर्ट में पेश नहीं हुई हैं. इस कानूनी कार्रवाई ने एक बार फिर कंगना के किसान आंदोलन (Farmers Protest) पर दिए गए विवादित बयानों को सुर्खियों में ला दिया है. हालांकि, अब देखना यह है कि, क्या कंगना रनौत 29 नवंबर को कोर्ट में पेश होती हैं या नहीं और कोर्ट इस हाई-प्रोफाइल मामले में आगे क्या रुख अपनाता है.