‘सर्जिकल स्ट्राइक 2.0’ पर आया कंगना रनौत का बयान, कहा ‘जो इस देश को बुरी नजर से देखेगा, उसकी आंखें...’

पुलवामा आतंकी हमले के बाद भी कंगना ने पाकिस्तान को दो-टूक जवाब दिया था।

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: February 27, 2019 2:15 PM IST

भारतीय वायु सेना ने पुलवामा आतंकी हमले के जवाब में पीओके में चल रहे आतंकी कैंप पर कार्यवाही की और उन्हें तहस-नहस कर दिया। रिपोर्ट में बताया गया कि ये आतंकी कैम्प जैश-ए-मोहम्मद जैसे बड़े आतंकवादी ग्रुप का था, जिसमें आतंकवादियों को ट्रेनिंग दी जाती थी। भारतीय सेना की इस बहादुरी को सभी ने सलाम किया और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री भी इस मामले में पीछे नहीं रही। अजय देवगन से लेकर अक्षय कुमार जैसे सभी कलाकारों ने ट्विटर पर ट्वीट कर भारतीय सैनिकों की तारीफ की है।

सर्जिकल स्ट्राइक 2.0: मोहित रैना, करणवीर बोहरा और श्रुति सेठ ने किया भारतीय वायु सेना को सलाम, देखें ट्वीट

इसी सिलसिले में अब कंगना रनौत का बयान आया है, जिसमें उन्होंने भारतीय दुश्मनों को ललकारा है। कंगना रनौत ने अपने बयान में कहा है, ‘हम भारतीय वायु सेना को सलाम करते हैं, जो हमारे देश के असली हीरो हैं। साथ ही हमें भारतीय प्रधानमंत्री की भी तारीफ करनी चाहिए, जिन्होंने इतना साहसिक फैसला लिया। भारत ने दुनिया के लिए साफ-साफ संदेश दे दिया है कि जो भी हम पर बुरी नजर से देखेगा, उसकी आंखें लोच ली जाएंगी। जय हिंद...’

बता दें 14 फरवरी के दिन जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए एक आतंकी हमले में 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे, जिसके बाद पूरा देश हिल गया था। देश का हर नागरिक भारतीय सरकार से इस हमले का बदला लेने के लिए कह रहा था, जिसके जवाब में भारतीय वायु सेना ने आतंकी कैंप पर यह हवाई हमला किया और जैश के 300 से ज्यादा आतंकवादियों को ढेर कर दिया।

सर्जिकल स्ट्राइक 2.0: भारतीय वायु सेना ने लिया पुलवामा आतंकी हमले का बदला तो अजय-अक्षय सहित पूरे बॉलीवुड का सीना हुआ 56 इंच का, देखें ट्वीट

अगर कंगना रनौत की प्रोफेशनल लाइफ की बात की जाए तो कंगना रनौत साल 2019 में उनकी 'मणिकर्णिका' रिलीज हुई थी, जिसने सिनेमाघरों में शानदार कारोबार किया था। इसके बाद वो जल्द ही राजकुमार राव के साथ अपनी नई फिल्म 'मेंटल है क्या' लेकर आएंगी। फिल्म ‘मेंटल है क्या’ 29 मार्च के दिन रिलीज होगी।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...