‘पंगा’ में कुछ ऐसा है कंगना रनौत का लुक, रिलीज डेट हुई कंफर्म, किरदार भी है एकदम जबरदस्त

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की बहुत जल्द फिल्म 'पंगा' में नजर आने वाली है।

WrittenBy
By: Ujwala Dharpawar | Published: March 8, 2019 8:12 AM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की बहुत जल्द फिल्म 'पंगा' में नजर आने वाली है। 'मणिकर्णिका' एक्ट्रेस कंगना की ये फिल्म नेशनल लेवल कबड्डी प्लेयर पर बेस्ट है। फिल्म में कंगना कबड्डी खेलते हुए दिखने वाली हैं। इस फिल्म में कंगना रनौत की जोड़ी पंजाबी एक्टर जस्सी गिल के साथ दिखाई देंगी। यह पहली बार होगा जब फिल्मी पर्दे पर कंगना एक्टर जस्सी गिल के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। इस फिल्म में जस्सी गिल उनके पति की भूमिका में दिखाई देंगी। इस फिल्म में कंगना रनौत और जस्सी गिल के के अलावा ऋचा चड्ढा और नीना गुप्ता भी मुख्य भूमिका नजर आएंगे। लेकिन अब इस फिल्म से जुड़ी हुई एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। फिल्म 'पंगा' की रिलीज डेट को घोषणा हो गई है। ये फिल्म 24 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।

'मणिकर्णिका' को लेकर कंगना रनौत पर साधा डायरेक्टर कृष ने निशाना तो बचाव में उतरी बहन रंगोली, बोली- चलो अब...

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने खुद इसकी घोषणा की है। उन्होंने ट्वीट कर खुलासा किया- ‘'पंगा’ फिल्म 24 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।' फिल्म की रिलीज डेट बताते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर पंगा का पहला लुक भी जारी किया है। इस पहली झलक में कंगना और जस्सी गिल दिखाई दे रहे है। ये दोनों किसी हिल टॉप पर खड़े नजर आ रहे हैं। एक और फोटो में सीन सन सेट हो रहा है तो वहीँ कंगना हंसती हुई दिखाई दे रही है। देखें ये ट्वीट-

'मणिकर्णिका' के लिए कंगना रनौत को मिलेगा डायरेक्शन का क्रेडिट, प्रोड्यूसर कमल जैन ने दो टूक कहा- कोई एक दिन के लिए भी...

वैसे आपको बता दें, कंगना रनौत की ये फिल्म 'बरेली की बर्फी' की डायरेक्टर अश्विनी अय्यर तिवारी निर्देशित कर रही हैं। खैर, कंगना हालही में फिल्म मणिकर्णिका में दिखाई दी थी। ये फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में कंगना रनौत रानी लक्ष्मीबाई के किरदार के दिखाई दी थी। ये फिल्म दर्शकों को क्खूब पसंद आई थी। इस फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया था।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...