'वो घर पर आती थी और'... Kangana Ranaut-Aditya Pancholi के Extra Marital Affair पर Zarina Wahab ने तोड़ी चुप्पी

Kangana Ranaut and Aditya Pancholi's Extra Marital Affair: आदित्य पंचोली की पत्नी जरीना बहाव ने अपने पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दिया है. इस दौरान जरीना बहाव कंगना रनौत का जिक्र करती नजर आईं.

WrittenBy
By: Shivani Duksh | Published: November 27, 2024 7:49 PM IST

बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत (Kangana Ranaut) फिल्मों से राजनीति की तरफ रुख कर चुकी हैं. राजनीति में आने के बाद अब कंगना रनौत ने विवादों से भी तौबा कर ली है. अपना प्रोफेशन बदल लेने के बाद भी कंगना रनौत अपने अतीत से पीछा नहीं छुड़ा पा रही हैं. समय समय पर कंगना रनौत के अतीत को लेकर खुलासे होते रहते हैं. इस समय भी कंगना रनौत अपने और आदित्य पंचोली (Aditya Pancholi) के रिश्ते की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं. हाल ही में आदित्य पंचोली की पत्नी जरीना बहाव ने अपने पति और कंगना रनौत के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में खुलकर बात की है. जरीना बहाव ने बताया कि किस तरह से उनकी नाक के नीचे कंगना रनौत और आदित्य पंचोली का अफेयर चल रहा था.

लहरेन रेट्रो से बात करते हुए जरीना बहाव ने कहा, 'मुझे आदित्य पंचोली के अफेयर्स के बारे में पहले दिन से पता था. मेरे लिए ये बात मायने रखती थी कि घर पर आने के बाद आदित्य पंचोली मेरे साथ कैसा व्यवहार रखते हैं. मैंने शादी से पहले ही सोच लिया था कि उन पर कोई पाबंदी नहीं लगाऊंगी ताकि वो घर में खुलकर रह सकें. आदित्य पंचोली कभी भी किसी पर हाथ नहीं उठा सकते. उनकी एक्स गर्लफ्रेंड्स ने उन पर आरोप लगाए क्योंकि वो जो चाहती थीं वो नहीं हुआ.'

आगे जरीना बहाव ने कहा, 'मैंने हमेशा कंगना रनौत का वेलकम किया है. वो अक्सर मेरे घर पर आया करती थी. आदित्य पंचोली कंगना रनौत को अपना अच्छा दोस्त बताते थे. हालांकि इन दोनों का अफेयर कब शुरू हो गया इस बात की भनक मुझे नहीं लगी. आदित्य पंचोली एक अच्छे पिता और पति हैं. उन्होंने मुझे पर कभी किसी तरह की रोकटोक नहीं लगाई. मैं आज भी अपने मन से सारे काम करती हूं.' जरीना बहाव के इस बयान ने सोशल मीडिया को हिलाकर रख दिया है. जरीना बहाव के इस बयान ने साफ कर दिया है कि एक जमाने में कंगना रनौत और आदित्य पंचोली का अफेयर था. हालांकि इन दोनों ने कभी भी ये बात नहीं कबूल की. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.