मेगा क्लैश और कंगना-ऋतिक विवाद के बीच आई 'क्वीन' की सफाई, तो ट्विटर पर जमकर उड़ा मजाक, यूजर बोले- हमें बेवकूफ...

ठीक इसी दिन ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' रिलीज होनी थी।

WrittenBy
By: Shivani Bansal | Published: May 10, 2019 3:21 PM IST

कंगना रनौत और ऋतिक रोशन के बीच एक बार फिर तलवारें खिंच गई है। ये विवाद एक बार फिर दोनों की फिल्मों के होने वाले बॉक्स ऑफिस क्लैश को लेकर छिड़ा हुआ है। दरअसल, बीते दिनों कंगना रनौत की फिल्म 'मेंटल है क्या' के मेकर्स ने ऐलान किया कि इस फिल्म को 26 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। इसके बाद से ही ये विवाद शुरू हो गया। क्योंकि ठीक इसी दिन ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' रिलीज होनी थी।

कंगना रनौत की फिल्म की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने इस बारे में ऐलान किया कि इस मामले पर दोनों ही फिल्मों के मेकर्स ने आपसी सहमति से ये फैसला लिया है। लेकिन इसके बाद कंगना रनौत की बहन रंगोली के हेट ट्वीट्स ने सारा मामला बिगाड़ दिया। इससे पहले तक लग रहा था कि शायद इस बार इन दोनों के बीच मतभेद सुलझ जाएं। लेकिन ऐसा होता हुआ नहीं दिखा। 'सुपर 30' की रिलीज से पहले 'बैंग बैंग 2' के मूड में आए ऋतिक रोशन, फैंस को जल्दी ही मिल सकती है गुड न्यूज

आखिरकार बीते दिन ऋतिक रोशन ने रंगोली के ढेर सारे तीखे वारों का जवाब देते हुए एक इमोशनल पोस्ट के जरिए मेकर्स से गुजारिश कि उनकी फिल्म की तारीख आगे खिसका दी जाए। ऋतिक के इस फैसले को जहां फैंस से काफी सपोर्ट मिला तो वहीं, कंगना रनौत ने ऋतिक के फैसले पर खुशी जताते हुए कुछ ऐसा ट्वीट कर दिया कि फिर मामला बिगड़ गया है। ऋतिक रोशन के सामने आमिर खान ने ठोकी ताल, क्रिसमस 2020 पर होगी दोनों धुरंधरों की टक्कर

कंगना ने लिखा, 'ऋतिक रोशन, मधु मंतेना और एकता कपूर ने मिलकर एक हफ्ते पहले ही ये तय कर लिया था कि ऋतिक रोशन अपनी फिल्म सुपर 30 की रिलीज डेट आगे बढ़ाएंगे और एकता कपूर 26 जुलाई को अपनी फिल्म लेकर आएंगी। उन्होंने ये फैसला बीते हफ्ते ही ले लिया गया था। मुझे नहीं पता कि उन्होंने क्यों ये दुखभरी कहानी लिखी। लेकिन मैं खुश हूं कि मेंटल है क्या को सोलो रिलीज मिली है। मैं अपनी प्रोड्यूसर एकता कपूर को सैल्यूट करती हूं जो इस पुरुष प्रधान इंडस्ट्री में अपना रास्ता बनाती है। ये आसान नहीं है जो उन्होंने किया है। मैं उनकी शक्ति और साहस की तारीफ करती हूं।'

देखिए ट्वीट-

लेकिन इसके बाद कंगना रनौत के बयान पर फैंस के निगेटिव कमेंट्स की बाढ़ आ गईं।

देखिए ट्वीट्स-

खैर, अभी ये साफ नहीं है कि ऋतिक अब अपनी फिल्म कब रिलीज करने वाले है। बहरहाल, कंगना रनौत की फिल्म 'मेंटल है क्या' जरुर 26 जुलाई को रिलीज होनी है।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...