'मणिकर्णिका' और 'मेंटल है क्या' के बाद कंगना रनौत के हाथ लगी बड़ी फिल्म

एक बार फिर से कंगना साबित कर देंगी कि वही है बॉलीवुड की असली किंग...

WrittenBy
By: Garima Singh | Published: May 17, 2018 2:49 PM IST

कल ही एक खबर सामने आई थी कि 'कलंक' और 'ब्रह्मास्त्र' के बाद आलिया भट्ट ने बॉलीवुड की जबरदस्त निर्देशिका की एक फिल्म के लिए हामी भर दी है। यह निर्देशिका कोई और नहीं बल्कि 'बरेली की बर्फी' के जरिए धमाल मचाने वाली अश्विनी अय्यर तिवारी है। बता दें कि यह फिल्म सीरियस फिल्मों से अलग लाइट हार्टेड फिल्म होगी। अब जो खबर हमारे हाथ लगी है उसे सुनकर आपकी खुशी का ठिकाना नहीं होगा।

डीएनए की एक रिपोर्ट की माने तो अब अश्विनी ने अपनी दूसरी फिल्म के लिए कंगना रनौत को अप्रोच किया है और इस फिल्म के लिए कगंना ने हामी भी भर दी है। बता दें आलिया वाली फिल्म की शूटिंग साल 2019 में जून महीने के बाद होगी। इसके बाद कंगना वाली फिल्म की शूटिंग होगी।

बता दें कि इन दिनों कंगना 'मणिकर्णिका' की शूटिंग कर रही है और इस फिल्म में वह रानी लक्ष्मीबाई की भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म के जरिए टीवी की जानी मानी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है। इस फिल्म में सोनू सूद, अतुल कुलकर्णी भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

इस फिल्म को पहले इसी साल की 27 अप्रैल को रिलीज किया जाना था लेकिन इसकी रिलीज डेट को अब आगे बढ़ा दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब इस फिल्म को अगस्त में रिलीज किया जाएगा। खैर अभी तक फिल्म की रिलीज डेट को लेकर निर्माताओं की ओर से कोई बयान नहीं आया है।

वैसे बात की जाए अश्विनी अय्यर तिवारी वाली फिल्म की तो अभी इसे लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इतना तय है कि अपनी इस फिल्म से कंगना एक बार फिर से लोगों को जरुर चौंकाएंगी।

इस फिल्म में भी दिखेगा कंगना का जलवा

कंगना बहुत जल्द फिल्म 'मेंटल है क्या' में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव नजर आएंगे। यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर होगी।