कंगना रनौत और राजकुमार राव बहुत जल्द फिल्म 'मेंटल है क्या' में नजर आने वाले है। ये पहली बार होगा जब किसी फिल्म में कंगना और राजकुमार की जोड़ी साथ काम करती दिखाई देगी। पिछले दिनों मेकर्स ने इस फिल्म की कुछ पोस्टर्स रिलीज किए थे। इनमें कंगना रनौत और राजकुमार राव दमदार किरदार के साथ दर्शकों के सामने आए थे। 'मेंटल है क्या' का पोस्टर भी दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। लेकिन अब मेकर्स ने इस फिल्म का नाम बदलने का बड़ा फैसला लिया है।
जी हां, फिल्म के टाइटल को लेकर पिछले दिनों काफी विवाद हुआ था। इसके बाद इंडियन साइकैट्रिस्ट सोसायटी ने फिल्म के टाइटल और सब्जेक्ट को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई थी। इसके बाद इस पर सेंसर बोर्ड (CBFC) ने भी विचार करने की घोषणा की है। मामले की गंभीरता की देखते हुए सेंसर बोर्ड ने ट्रेलर रिलीज से पहले फिल्म का टाइटल बदलने को कहा है। मिली जानकरी के अनुसार, फिल्म का टाइटल बदलकर मेकर्स 'सेंटिमेंटल है क्या?' कर सकते है। वैसे आपको बता दें, फिल्म मेकर्स ने इसको लेकर अभी तक आधिकारी घोषणा नहीं की है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि बहुत जल्द इसको लेकर बड़ी घोषणा की जाएगी। वैसे आपको बता दें, 'मेंटल है क्या' की अब तक 2 बार ट्रेलर रिलीज की डेट बदली गयी है।
पहले फिल्म मेकर्स ने घोषणा की थी कि ट्रेलर मार्च में रिलीज होगी लेकिन नहीं हुआ। इसके बाद मई में ट्रेलर रिलीज करने की घोषणा हुई। लेकिन मई में भी ट्रेलर रिलीज नहीं हुआ अब कहा जा रहा है फिल्म का ट्रेलर जुलाई में रिलीज किया जाएगा। खैर, कंगना रनौत और राजकुमार राव की फिल्म 26 जुलाई को रिलीज की जाएगी। उससे पहले मेकर्स को इसका टाइटल बदलना है।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...