बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत पिछले कुछ समय से अपनी आगामी रिलीज होने वाली फिल्म ‘मेंटल है क्या’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। दरअसल, इस फिल्म के टाइटल को लेकर इंडियन साइकैट्रिक सोसाइटी (IPS) ने आपत्ति जताई थी। उनकी मांग थी कि फिल्म का टाइटल भावनाओं को आहत करने वाला है साथ ही कि फिल्म के नाम में मेंटल शब्द अपमानजनक लगता है और इसको बदलना चाहिए। चल रहे इस विवाद के चलते मेकर्स ने अब तक सिर्फ इस फिल्म के पोस्टर ही रिलीज किए थे। विवाद को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज नहीं किया है।
कंगना रनौत की बहन रंगोली का सनसनीखेज दावा, कहा- ‘एक करोड़ से ज्यादा पैसे जबरन वसूले...’
लेकिन अब 'मेंटल है क्या' मेकर्स ने फिल्म का नाम बदल दिया है। अब इस फिल्म का नाम 'मेंटल है क्या' से बदलकर 'जजमेंटल है क्या' कर दिया गया है। आपको बता दें, हाल ही में प्रोड्यूसर एकता कपूर के पिता जितेंद्र और कंगना रनौत ने सेंसर बोर्ड से फिल्म के सिलसिले में खास मुलाकात की थी। इसके बाद मिड डे में खबर आई थी कि ‘फिल्म को सेंसर बोर्ड ने बिना किसी परेशानी के पास कर दिया है लेकिन नाम बदलने का आदेश भी दिया है। सेंसर बोर्ड के अनुसार, फिल्म के इस नाम से लोगों में किसी तरह की कोई गलतफहमी ना रहे।
'सुपर 30' के नए गाने का पहला लुक आया सामने, ऋतिक रोशन ने शेयर कर दी खुद जानकारी
They're here to set fire to your perceptions. Trust No One!#MentalHaiKya #TrustNoOne#KanganaRanaut @RajkummarRao @RuchikaaKapoor @ShaaileshRSingh @pkovelamudi @KanikaDhillon @balajimotionpic @ZeeMusicCompany #MentalHaiKyaOn26thJuly pic.twitter.com/X3pMVHa4hB
— Ekta Kapoor (@ektaravikapoor) June 18, 2019
वैसे आपको बात दें, फिल्म का टाइटल भले ही बदल दिया गया हो लेकिन एकता कपूर इस नए टाइटल से काफी खुश है। फिल्म में 'मेंटल' शब्द को म्यूट कर दिया जाएगा। खबर के अनुसार, फिल्म में बहुत कम बदवाल किए गए है। सेंसर बोर्ड ने एकता कपूर की इस फिल्म को U/A सर्टिफिकेट दिया है। इस फिल्म में कंगना रनौत के अलावा राजकुमार राव भी अहम भूमिका में है। ये पहली बार होगा जब किसी फिल्म में कंगना रनौत के अलावा राजकुमार की जोड़ी साथ काम करती हूं दिखाई देंगी। ये फिल्म फिल्म 26 जुलाई को रिलीज होगी।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...