कंगना रनौत की बहन रंगोली ने किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा 'महेश भट्ट ने फेंकी थी उस पर चप्पल...'

कंगना रनौत और आलिया भट्ट के बीच की तनातनी पहुंची काफी आगे...

WrittenBy
By: Garima Singh | Published: April 17, 2019 8:47 AM IST

लगता है कि बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत और आलिया भट्ट के बीच की तनातनी खत्म नहीं होगी। अभी कुछ ही दिन बीते ही थे कि जब कंगना ने आलिया की फिल्म गली बॉय को लेकर विवादित बयान दे डाला है। दरअसल कंगना ने बॉलीवुड लाइफ को दिए गए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कहा था कि आलिया गली बॉय में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। इसके बाद आलिया ने कंगना की बातों का जवाब देते हुए कहा था कि वह आगे काफी मेहनत करेंगी ताकि बॉलीवुड क्वीन को उनसे कोई शिकायत ना हो।

ये बात दब ही गई थी कि अब कंगना की बहन रंगोली ने आलिया की मां सोनी राजदान के साथ-साथ महेश भट्ट को भी लपेटे में ले लिया है। दरअसल सोनी ने एक ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा था कि महेश भट्ट वो इंसान है जिन्होंने उसे ब्रेक दिया था। अब वह बार-बार उनकी बेटी और पत्नी पर हमला बोल रही है। अब मैं क्या ही बोलूं? इसके पीछे का एजेंडा क्या है?

(इसे भी पढ़ें- कंगना रनौत के वार से आलिया भट्ट को बचाने के लिए सामने आया जिगरी दोस्त, ट्वीट कर लिखा- मुझे खुशी है...)

सोनी का ट्वीट रंगोली के गले नहीं उतरा और इसके जवाब में उन्होंने ऐसा खुलासा किया है जिसने पूरी इंडस्ट्री को सकते में डाल दिया है। रंगोली ने खुलासा किया है कि अपनी फिल्म वो लम्हें के प्रिव्यू के दौरान ही महेश ने 19 साल की कंगना पर चप्पल फेंकी थी। रंगोली ने ट्वीट कर लिखा है कि प्रिय सोनी जी महेश भट्ट ने उसे ब्रेक नहीं दिया है बल्कि अनुराग बासु ने दिया है। महेश भट्ट जी ने उस फिल्म में बतौर क्रिएटिव डायरेक्ट काम किया था।

(इसे भी पढ़ें- कंगना रनौत ने मारा था आलिया भट्ट को ताना, ‘गली बॉय’ अदाकारा ने दो-टूक जवाब देते हुए कहा ‘अच्छा होगा कि....’)

इसके बाद रंगोली ने खुलासा किया है कि जब कंगना ने उनकी फिल्म धोखा को करने से मना कर दिया था, तो वह काफी अपसेट हुए थे और उन्होंने कंगना को खूब खरी खोटी सुनाई थी। इसके बाद रंगोली ने लिखा है कि वो लम्हें के प्रिव्यू के दौरान महेश भट्ट जी ने कंगना पर चप्पल फेंकी थी और उन्होंने कंगना को ही उनकी फिल्म नहीं देखने दी। इसके बाद मेरी बहन रात भर रोई थी।

नीचे देखें रंगोली द्वारा किए गए खुलासे...

फिलहाल तो देखना होगा कि कंगना और आलिया के बीच की लड़ाई और कितना आगे जाती है और महेश भट्ट रंगोली के इन ट्विट्स का क्या जवाब देते है?

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...