Kantara Chapter 1: ऋषभ शेट्टी स्टारर फिल्म कांतारा चैप्टर 1 हर रोज नया इतिहास रच रही है. अपने रिलीज डेट से ही फिल्म सुर्खियों में छाई हुई है. 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है. फिल्म ने अब जाकर एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. कांतारा चैप्टर 1 साल 2025 की सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बन गई है. दरअसल 2025 में रीलीज ही सारी फिल्मों में कांतारा चैप्टर 1 ने बाजी मार ली है. अबतक पहले नंबर पर विकी कौशल की फिल्म ‘छावा’ के नाम ये रिकॉर्ड था. लेकिन अब इसपर कांतारा चैप्टर 1 ने कब्जा जमा लिया है. ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 दुनियाभर में अबतक 800 करोड़ का बिजनेस कर चुकी हैं. इसी के साथ फिल्म ने छावा के कुल 807 करोड़ रुपये के आंकड़े को भी पीछे छोड़ दिया है.
'छावा' से भी आगे निकली कांतारा चैप्टर 1
इसकी जानकारी फिल्म के प्रोडक्शन हाउस होम्बले फिल्म्स ने दी है. मेकर्स के मुताबिक फिल्म ने पहले दो हफ्तों में ही 717 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी और तीसरे हफ्ते में भी फिल्म ने जबरदस्त कमाई की है. तीसरे वीकेंड में फिल्म ने 38 करोड़ रुपये जोड़े. उसके बाद बीते 6 दिनों में फिल्म ने फिर से रफ्तार पकड़ी और कुल दुनियाभर में 92 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया. इस तरह फिल्म की टोटल कमाई कमाई 809 करोड़ रुपये हो गई, जो कि 'छावा' के आखिरी आंकड़े से थोड़ा ज्यादा है.
इसी के साथ कांतारा चैप्टर 1 साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है. 'कांतारा चैप्टर 1' ने 'छावा' और मोहित सूरी की 'सैयारा' को भी पीछे छोड़ दिया है. साल 2025 की टॉप 5 फिल्मों की लिस्ट देखें तो अब कांतारा चैप्टर 1 पहले नंबर पर फिर छावा, तीसरे नंबर पर सैयारा, चौथे पर रजनीकांत की 'कूली', और पांचवें नंबर पर 'वार 2' है. हालांकि अभी तक इनमें से किसी भी फिल्म ने 1000 करोड़ का आंकड़ा नहीं छुआ है.
फिल्म के बारे में बात करें तो ऋषभ शेट्टी द्वारा लिखी और निर्देशित 'कांतारा चैप्टर 1' 2022 की हिट फिल्म 'कांतारा' की प्रिक्वल है. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को भरपूर प्यार मिल रहा है. ऋषभ शेट्टी के अलावा फिल्म में रुक्मिणी वसंत, जयराम और गुलशन देवैया भी लीड रोल में हैं.
Subscribe Now
Enroll for our free updates