कपिल शर्मा बॉलीवुड में सबसे ज्यादा प्यार शाहरुख़ खान से करतें है। ऐसा उन्होंने अपने शो में कई बार कहा है लेकिन खबर ये है कि कपिल ने किंग खान को धोखा दिया है।
बीते शुक्रवार की शाम कॉमेडियन कपिल शर्मा स्ट्रेस के चलते बेहोश हो गए थे, जिसके बाद उनके सहकर्मियों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। कपिल शर्मा की तबियत खराब है, मानकर शाहरुख़ खान अपने टीम के साथ अपने घर 'मन्नत' की तरफ निकल पड़े। जबकि वे पहुचे हुए थे कपिल शर्मा के सेट पर अपनी अपकमिंग फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' का प्रमोशन करने। शाहरुख़ की जगह कोई भी होता तो वो इंसानियत दिखाते हुए शो केंसल ही कर देता, क्योकि कपिल की तबियत खराब थी। ऐसे में इंसानियत तब शर्मशार हुई जब पता चला कि कपिल शर्मा ने बीमार होने का नाटक किया था और उन्होंने अपने पर्सनल काम की वजह से शाहरुख़ का शूट केंसल किया।
[इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड में सफलता तलाश रहीं कटरीना कैफ की गद्दाफी के साथ ये तस्वीर कहीं मुश्किलें ना खड़ा करदे !]
कपिल शर्मा ने शाहरुख़ खान को धोखा दिया और अपने फैन्स से झूठ बोला कि वे स्ट्रेस के चलते बीमार हो गए और उस दिन का शो केंसल किया। ऐसा हम नहीं कह रहे है बल्कि वेबसाइट न्यूज़ स्पॉटबॉयई कह रहा है। वेबसाइट ने पूरे सबूत के साथ प्रमुखता से ये खबर दी है कि शाहरुख-अनुष्का के साथ शूट कैंसल करने के बाद कपिल शर्मा हॉस्पिटल नहीं गए। बल्कि वह एक स्टूडियो में शूटिंग कर रहे थे। वेबसाइट ने लिखा है कि कोकिलाबेन अंबानी हॉस्पिटल में फोन करने पर बताया गया कि उनके पास कपिल शर्मा के ट्रीटमेंट का कोई रिकॉर्ड नहीं है। इसी बीच एक सोर्स ने वेबसाइट को बताया कि कपिल शर्मा अभी लोखंडवाला की अपनी बिल्डिंग से निकले हैं और जनरल स्टूडियोज की ओर जा रहे हैं। पता लगाने पर सामने आया कि कपिल उस समय वाकई स्टूडियो में थे और अपनी आने वाली फिल्म 'फिरंगी' की शूटिंग कर रहे थे।
[इसे भी पढ़ें: उफ्फ! कटरीना कैफ के साथ सलमान खान की जगह ले ली इस शक्श ने.. जानिए कौन हैं ये ?]
अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए शाहरुख़ खान का समय कपिल शर्मा ने बर्बाद किया। साथ ही उन्हें और अनुष्का को धोखा दिया। कपिल ने सही किया या नही आप बताएं? आपके कमेंट्स का इंतज़ार रहेगा।