नवजोत सिंह सिद्धू मामले पर पहली बार बोले कपिल शर्मा कहा, ‘किसी को शो से हटाना स्थाई...’

कपिल शर्मा के अनुसार नवजोत सिंह सिद्धू को 'द कपिल शर्मा शो' से बाहर नहीं निकाला गया है।

WrittenBy
By: Rahul Sharma | Published: February 18, 2019 8:19 PM IST

नवजोत सिंह सिद्धू को पुलवामा आतंकी हमले पर बयान देना कुछ ज्यादा ही भारी पड़ गया है। हर कोई उनकी आलोचना कर रहा है और खरी-खोटी सुना रहा है। बात तो यहां तक पहुंच चुकी है कि सोशल मीडिया पर नवजोत के खिलाफ आ रहे रिएक्शन्स के कारण सोनी टीवी को उन्हें कपिल शर्मा के शो से बाहर का रास्ता दिखाना पड़ा है।

पुलवामा आतंकी हमला: अनुपम खेर ने ट्विटर पर उड़ाई नवजोत सिंह सिद्धू की खिल्ली, कहा ‘जब आप ज्यादा बोलते हैं....’

सोनी टीवी और कपिल शर्मा अभी तक इस मुद्दे पर अपनी जुबान बंद किए हुए थे और कुछ भी नहीं कर रहे थे। हालांकि अब कपिल शर्मा ने इस पूरे विवाद पर अपनी जुबान खोली है और कहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू को शो से बाहर नहीं निकाला गया है।

कपिल शर्मा ने जी न्यूज से बात करते हुए बताया है कि, ‘नवजोत सिंह सिद्धू अपने राजनीतिक काम के चलते बिजी थे, जिस कारण उनकी जगह अर्चना पूरन सिंह को लिया गया था। वैसे भी ये बहुत बड़ी बात नहीं है। हो सकता है कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर प्रोपेगेंडा चला रहे हों। मुझे ऐसा लगता है कि नवजोत सिंह सिद्धू को शो से बाहर कर देना कोई उपाय नहीं है। दोनों देश जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उसका एक स्थाई समाधान निकालना होगा।’

कपिल शर्मा ने पुलवामा मामले पर भी बात की और कहा, ‘हम लोग इस मामले पर सरकार के साथ हैं लेकिन अभी हमें स्थाई सामाधान निकालना है। पुलवामा में हमारे जवानों पर जिस तरह का कायरतापूर्ण हमला हुआ है, उसके बाद हमें असली दोषी को छोड़ना नहीं चाहिए।’

'द कपिल शर्मा शो' से हुई नवजोत सिंह सिद्धू की छुट्टी तो ट्विटर पर उमड़ा खुशी का सैलाब, पुलवामा आतंकी हमले पर दिया था विवादित बयान

आपको बता दें पुलवामा आतंकी हमले पर दिए बयान के कारण लोगों ने सोशल मीडिया पर ये कहना शुरू कर दिया था कि अगर 'द कपिल शर्मा शो' में नवजोत सिंह सिद्धू रहते हैं तो हम उसे नहीं देखेंगे। इसके तुरंत बाद ही अर्चना पूरन सिंह का प्रोमो रिलीज हो गया, जिसके बाद माना जाने लगा कि निर्माताओं ने टीआरपी में गिरावट के चलते नवजोत सिंह सिद्धू को शो से बाहर कर दिया है।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...