कॉमेडियन कपिल शर्मा दे रहे हैं आलिया और श्रद्धा को टक्कर, इन एक्ट्रेस से दोगुना कमाते हैं कपिल!

साल 2014-15 कपिल शर्मा के लिए टर्निंग पॉइंट था जिसके चलते वो आये दिन अपनी फीस बढ़ाते हैं।

WrittenBy
By: Ashwini Dingankar | Published: August 31, 2016 10:50 AM IST

कपिल शर्मा आज टीवी इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं।

एक रियलिटी शो से अपना करियर शुरू करने वाले इनदिनों टीवी क्या बॉलीवुड के सबसे महेंगे स्टार हैं। इस शो के लिए कपिल को मुह मांगी कीमत भी दी जा रहा हैं।

कपिल शर्मा को इनदिनों शोहरत की कोई कमी नहीं हैं। अपने कपिल शर्मा शो और बाहर के शो से कपिल काफी कमा लेते हैं। उनकी महीने की कमाई इतनी हैं जितनी बॉलीवुड की कुछ फेमस एक्ट्रेसेस को एक फिल्म के लिए भी नहीं मिलती है। परिणीती चोपड़ा, आलिया भट्ट और श्रद्धा कपूर को भी अपनी एक फिल्म के लिए इतने पैसे नहीं मिलते जितने कपिल को अपने शो से मिलते हैं। डीएनए अखबार के मुताबिक़ आलिया भट्ट को एक फिल्म के लिए 4-5 करोड़ रुपये, श्रद्धा कपूर को 3-4 करोड़ रुपये और परिणीति चोपड़ा को 2-3 करोड़ रुपये मिलते हैं। इतना ही नहीं यंग एक्टर टाइगर श्रॉफ और आदित्य रॉय कपूर को एक फिल्म के लिए सिर्फ 6 करोड़ मिलते हैं ।

एक अखबार खबर के मुताबिक, कपिल शर्मा को अपने शो के लिए प्रतिदिन 60 से 80 लाख रुपये मिलते हैं। इतना ही नहीं उन्हें एंडोर्समेंट और एड से भी अच्छी कमाई मिलती हैं। कपिल हर महीने लगभग 25 करोड़ रुपये कमा लेते हैं। साल में एक फ़िल्में करने वाले हीरोज भी कपिल जितना नहीं कमा पाते हैं ।

साल 2014-15 कपिल शर्मा के लिए टर्निंग पॉइंट था जिसके चलते वो आये दिन अपनी फीस बढ़ाते हैं। शो को अब अच्छी खासी टीआरपी मिल रही हैं और कपिल शर्मा का बैंक बैलेंस भी बढ़ता चला जा रहा हैं । इस कड़ी के बाद कपिल के लाडले एक्टर सुनील ग्रोवर का नंबर आता हैं।