वरुण धवन ने रोमांटिक अंदाज में किया प्यार का इजहार, शर्मा गईं आलिया भट्ट, देखें तस्वीरें

वरुण धवन के इस इजहार से आलिया बेहद शर्मा गईं और मुस्कुराने लगीं...

WrittenBy
By: Ujwala Dharpawar | Published: February 20, 2017 3:23 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर वरुण धवन अपनी जल्द रिलीज होनेवाली फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ का प्रमोशन करने कपिल शर्मा के शो में हजेरी लगाई। इस दौरान वरुण धवन ने बड़े ही रोमांटिक अंदाज में आलिया भट्ट से अपने प्यार का इजहार कर डाला। सबसे पहले वरुण घुटने के बल रोमांटिक अंदाज में झुके उसके बाद उन्होंने आलिया का का हाथ चूमा और अलिया को बता ही दिया की वह उनसे कितना प्यार करते हैं। वरुण के इस इजहार से आलिया बेहद शर्मा गईं और मुस्कुराने लगीं। वरुण ने यह सब मीडिया के कैमरा के सामने किया। वैसे बता दें, आलिया भट्ट और एक्टर वरुण ऑनस्क्रीन कपल हैं और यह सबकुछ फिल्म के प्रमोशन के लिए किया गया था। [इसे भी पढ़े: बीइंग ह्यूमन के तहत 'इलेक्ट्रिक साइकिल' लॉन्च करेंगे सलमान खान]

इस बार के वीकेंड में बद्रीनाथ संग उनकी दुल्हनिया यानी आलिया भट्ट और वरुण धवन नजर आएंगी। इस बार के आने वाले कॉमेडी शो के वीकेंड को भले ही आप रविवार को देख पाओ लेकिन हम आपको इससे पहले ही ये बता देते हैं। दरअसल, बीकेडी की टीम ने कपिल के शो के कुछ फोटोज को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। शो के सेट पर कपिल और वरुण जहां केला खाते नजर आए वहीं आलिया ने भी जमकर डांस किया। बता दें कि करन जौहर के प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म 10 मार्च को रिलीज हो रही है। फिल्म में वरुण आलिया के अलावा गौहर खान, मोहित मारवाह और आकांक्षा सिंह ने भी काम किया है। इससे पहले वरुण और आलिया की जोड़ी 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' और 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' में भी नजर आ चुकी है। [इसे भी पढ़े: नागिन-2 की ये एक्ट्रेस अमेरिकन बॉयफ्रेंड से दिसंबर महीने में करेंगी शादी!]

https://www.instagram.com/p/BQugeyIBf1k/

https://www.instagram.com/p/BQuXngGh1jq/

https://www.instagram.com/p/BQuPxXMh5rx/