Also Read
Kapkapiii Trailer Out: बॉलीवुड में हॉरर और कॉमेडी (Horror Comedy Film) का मेल जब भी हुआ है, दर्शकों ने उसे दिल से अपनाया है. अब इसी कॉम्बिनेशन को एक बार फिर से बड़े पर्दे पर श्रेयस तलपड़े (Shrayas Talpade) और तुषार कपूर (Tusshar Kapoor) की जोड़ी लेकर लौट रही है. इनकी जोड़ी ने गोलमाल (Golmaal) के हर पार्ट में जमकर धमाल मचाया था, वहीं अब यह दोनों अपकमिंग फिल्म 'कपकपी' (Kapkapiii) में भी अपनी कॉमेडी से हर किसी को लोटपोट करने वाले हैं. जिसका सबूत इनकी फिल्म 'कपकपी' के ट्रेलर (Kapkapiii Trailer) में ही देखने को मिल रहा है, जो 14 मई 2025 को रिलीज किया गया है. 'कपकपी' का ट्रेलर रिलीज (Kapkapiii Trailer Out) के साथ ही वायरल हो गया है.
श्रेयस तलपड़े (Shrayas Talpade) और तुषार कपूर (Tusshar Kapoor) की इस फिल्म में न तो सिर्फ डर है और नही केवल हंसी बल्कि दोनों का ऐसा मजेदार तड़का है, जो परिवार के साथ देखे जाने लायक है. 'कपकपी' के ट्रेलर की शुरुआत एक भूतिया हवेली से होती है, जहां अजीबोगरीब घटनाएं शुरू होती हैं, लेकिन जैसे ही श्रेयस और तुषार की एंट्री होती है, डर के बीच हंसी के ठहाके भी गूंजने लगते हैं.
फिल्म 'कपकपी' 23 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ट्रेलर देखकर इतना तो तय है कि यह मूवी गर्मियों में एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज साबित हो सकती है. अब देखना होगा कि क्या ये जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर भी वैसी ही 'कपकपी' मचाने में कामयाब होती है जैसी ट्रेलर में दिखाई दे रही है.
मालूम हो कि, श्रेयस तलपड़े जिन्हें पिछली बार कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' में देखा गया था, इस बार हल्के-फुल्के अंदाज़ में नज़र आएंगे. वहीं, तुषार कपूर भी एक बार फिर अपनी कॉमिक टाइमिंग से फैंस को हंसाने के लिए तैयार हैं. दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ट्रेलर में जमकर चमक रही है.