अजय देवगन की शिवाय और करन जौहर की ऐ दिल है मुश्किल के ट्रेलर रिलीज के साथ शुरु हुई लड़ाई अब काफी आगे बढ़ चुकी हैं। अब ये लड़ाई केवल बॉक्स ऑफिस लड़ाई तक ही सीमित नहीं रही हैं, अब ये पर्सनल हो चुकी हैं। इस बात का खुलासा अजय देवगन के हालिया इंटरव्यू के दौरान हुआ। जहां अजय ने बता कि अब उनकी पत्नी और करन जौहर पहले जैसे दोस्त नहीं रहे हैं। अजय के अनुसार इसका प्रोफेशन लाइफ से कोई मतलब नहीं है, इसकी वजह पर्सनल है। [इसे भी पढ़े- अक्षय कुमार के बाद अब अजय देवगन ने पाकिस्तानी कलाकारों को दिया करारा जवाब !!]
ये तो आप सभी को पता ही है कि किस तरह से अजय देवगन ने केआरके की एक ऑडियो क्लिप इंटरनेट पर डालकर बॉलीवुड में खलबली मचा दी थी। इसके बाद से ही फिल्म की लड़ाई बॉक्स ऑफिस से आगे बढ़कर पर्सनल हो गयी थी। एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू के अनुसार अजय देवगन ने बताया, “मैं करन का दोस्त नहीं हूं और काजोल का भी रिश्ता करन के साथ अब पुराना जैसा नहीं रहा है। इसकी वजह निजी है इसका प्रोपेशनल लाइफ से कोई लेना देना नहीं हैं। कुछ ऐसी बातें हैं जिनसे हमें तकलीफ हुई है।” [इसे भी पढ़े- अजय की 'शिवाय' भी फसती बैन के घेरे में जब होती इस पाकिस्तानी एक्टर की एंट्री]
अजय देवगन का ये बयान काफी बढ़ा है, क्योंकि काजोल और करन बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन दोस्तों में से एक गिने जाते थे। करन भी काजोल को अपने लिए लकी मानते हैं। करन की लगभग हर फिल्म में काजोल अदाकारी करती थीं। जिस फिल्म में वो नहीं भी होती थीं, उस फिल्म में करन अपनी दोस्त का गेस्ट अपीएरेंस कराते थे। इतनी गहरी दोस्ती के बाद अचानक सब कुछ इस तरह से बिखर जाना काफी चौंकाता है।
इसी इंटरव्यू के दौरान अजय देवगन ने बताया कि काजोल इस समय उनकी काफी मदद कर रही हैं। वो अपनी फिल्म को फाइनल टच देने में बिजी हैं जबकि उनकी पत्नी काजोल फिल्म की सारी मार्केटिंग और प्रमोशन का ध्यान रख रही हैं। अजय के अनुसार काजोल इस समय उनकी बहुत बढ़ी सपोर्ट सिस्टम हैं।