बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और एक्ट्रेस करीना कपूर की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। सैफ अली खान और करीना कपूर बॉलीवुड के बेस्ट कपल में से एक हैं। करीना कपूर और सैफ अली खान के साथ-साथ उनके बच्चे भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहते हैं। तैमूर और जेह की तस्वीरें-वीडियो आते ही छा जाती है। दोनों ही बच्चों की क्यूटनेस लोगों को दीवाना बना देती है। इन सब के बीच सैफ अली खान और करीना कपूर ने अपने बच्चों को लेकर बात की है। तैमूर और जेह को मिलने वाली अटेंशन को लेकर भी खुलकर बोला है। तो चलिए जानते हैं सैफ अली खान और करीना कपूर ने इंटरव्यू के दौरान क्या-क्या खुलासे किए हैं।
सैफ अली खान और करीना कपूर अक्सर अपने बच्चों के साथ स्पॉट होते रहते हैं। जिसके बाद तैमूर और जेह की फोटोज आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। अब इन सब की सैफ अली खान और करीना कपूर ने अपने बच्चों को लेकर 'फिल्म कंपैनियन' से बातचीत के दौरान काफी कुछ बोला है। सैफ अली खान ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि 'हमारी कोई इंटेंशन नहीं होती की तैमूर और जेह क लाइमलाइट मिले। पपाराजी फोटोज क्लिक करते हैं और कुछ देर में सोशल मीडिया पर छा जाती है।' करीना कपूर ने कहा कि 'इंस्टाग्राम पर फॉलोवर्स होने से आप स्टार नहीं बन जाते हैं। आपको काम दिखान पड़ता है। बच्चों को स्टारकिड्स लोग बनाते हैं।' इसके बाद करीना कपूर और सैफ अली खान ने एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि 'तैमूर की एक्टिंग में कोई भी दिलचस्पी नहीं है। तैमूर शायद एक्टर न बने। वो गिटारिस्ट और फुटबॉल प्लेयर बनना चाहता है। इसलिए सैफ अर्जेंटीना चले जाना चाहते हैं ताकि तैमूर फुटबॉलर बन सके।'
करीना कपूर और सैफ अली खान इस इंटरव्यू के साथ-साथ अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर भी काफी चर्चा में हैं। सैफ अली खान साउथ की फिल्म 'देवरा' में धांसू रोल में नजर आएंगे। तो वहीं करीना कपूर बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म 'सिंघम 3' में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली हैं। करीना कपूर और सैफ अली खान के इंटरव्यू को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।