शादी के 5 साल पूरे होने पर पति सैफ के साथ डिनर डेट पर निकली करीना कपूर, देखें तस्वीरें

सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी 16 अक्टूबर 2012 में हुई थी, आज इनकी शादी को 5 साल पूरे हो गए हैं

WrittenBy
By: Ujwala Dharpawar | Published: October 16, 2017 10:24 PM IST

सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी 16 अक्टूबर 2012 में हुई थी, आज इनकी शादी को 5 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके को और खास बनाने के लिए सैफ और करीना एक दुसरे के साथ रोमांटिक डिनर डेट एन्जॉय करते नजर आए। ये दोनों बिना बेटे तैमूर के डिनर डेट पर दिखाई दिए। इस दौरान सैफ ने ब्लैक कलर का कुर्ता और वाइट कलर का पायजामा पहन रखा था। इन कपड़ो में सैफ कड़ी हैंडसम लग रहे थे। तो वही करीना वाइट टी शर्ट और ब्लू पेंट में करीना भी अच्छी लग रही थी। इन दोनों ने जैसे ही मीडिया को देखा वैसे हो हाथ दिखा कर उन्होंने ने अपने ख़ुशी का इजहार किया। इस खास मौके पर करीना काफी खुश नजर आ रही थी। सामने आयी तस्वीरो में आप देख सकते है, कैसे करीना और सैफ ने एक दुसरे का हाथ थाम रखा हैं। [इसे भी पढ़े: करीना कपूर खान के क्यूट बेटे तैमूर की ये तस्वीरें आपको कर लेंगी मोहित...]

वैसे इन दोनों के देख ऐसा लगा रहा हैं कि, पांच सालों में भले ही बहुत कुछ बदल गया हो लेकिन इनका प्यार ना बदला हैं और ना कम हुआ हैं। फिल्म ‘टशन’ की शूटिंग के दौरान सैफ और करीना एक-दूसरे के करीब आए थे। दर्शकों को इन दोनों की जोड़ी इतनी पसंद आयी कि उनको उनके फैन ‘सैफीना’ कहकर पुकारने लगे। बता दें, जब सैफ-करीना एक दुसरे के करीब आ रहे थे तब बेबो, शाहिद कपूर के साथ रिलेशनशिप में थी और सैफ की भी अमृता सिंह के साथ शादी के बंधन में थे। लेकिन इन दोनों का रिश्ता तब सुर्खियों में आया जब दुनिया की परवाह ना करते हुए सैफ से करीना के नाम का टैटू अपने हाथ पर खुदवाया। फिर क्या था पूरी मीडिया में तहलका मच गया। सब के जुबान पर सिर्फ और सिर्फ ‘सैफीना’ का नाम छाया हुआ दिखा। 5 साल एक दुसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली।

kkk (4) kkk (3) kkk (2) kkk (1) saif-ali-khan-and-kareena-kapoor-spotted-in-bandra-on-16.10.17-pics-yogen-shah----(8) saif-ali-khan-and-kareena-kapoor-spotted-in-bandra-on-16.10.17-pics-yogen-shah----(7) saif-ali-khan-and-kareena-kapoor-spotted-in-bandra-on-16.10.17-pics-yogen-shah----(6) saif-ali-khan-and-kareena-kapoor-spotted-in-bandra-on-16.10.17-pics-yogen-shah----(5) saif-ali-khan-and-kareena-kapoor-spotted-in-bandra-on-16.10.17-pics-yogen-shah----(4) saif-ali-khan-and-kareena-kapoor-spotted-in-bandra-on-16.10.17-pics-yogen-shah----(3) saif-ali-khan-and-kareena-kapoor-spotted-in-bandra-on-16.10.17-pics-yogen-shah----(11)