Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

तीसरी बार मां बनने वाली हैं Kareena Kapoor? प्रेग्नेंसी की खबरों ने इंटरनेट पर मचाया गदर, क्या है वजह?

Kareena Kapoor Third Pregnancy News: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर से जुड़ी एक बड़ी खबर आई है. दावा है कि एक्ट्रेस मां बनने वाली हैं और इस पर फैंस का रिएक्शन भी आ गए.

By: Kavita  |  Published: February 11, 2026 1:23 PM IST

तीसरी बार मां बनने वाली हैं Kareena Kapoor? प्रेग्नेंसी की खबरों ने इंटरनेट पर मचाया गदर, क्या है वजह?

Kareena Kapoor Third Pregnancy News: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर दो बच्चों की मां हैं. वह अपने काम के साथ साथ बच्चों का अच्छी तरह ध्यान रख रही हैं और इसी वजह से करीना कपूर की हर बात तारीफ होती हैं लेकिन अब करीना की जिंदगी में नए मेहमान की एंट्री होने वाली है. दावा है कि करीना कपूर तीसरी बार मां बनने वाली हैं और सैफ अली खान पांचवीं बार पिता बनने वाले हैं. इस खबर ने सोशल मीडिया पर हल्ला मचा दिया है. हर कोई करीना की प्रेग्नेंसी की न्यूज सुनकर थोड़ा हैरान हैं और फिर फैंस खुशी भी जाहिर कर रहे हैं. आइए आपको बताते हैं कि ऐसी खबरें क्यों उठ रही हैं.

दूसरी बार मां बनने वाली हैं करीना कपूर?

बीते दिनों करीना कपूर (Kareena Kapoor) अपने पति सैफ अली खान के साथ एक पब्लिक इवेंट में नजर आए. इस मौके पर कपल ने पैपपाजी जमकर पोज दिए, जिसके बाद ही अब अफवाह उड़ रही हैं कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं. दावा है कि करीना कपूर और सैफ अली खान इस खबर को अभी बाहर आने नहीं देना चाहते और इसी वजह से परिवार की तरफ से भी इस बात को छुपाकर रखा जा रहा है. हालांकि, इस रिपोर्ट पर अब तक फैमिली की तरफ से कोई बयान नहीं आया है और ना ही करीना सैफ ने प्रेग्नेंसी की खबर की पुष्टि की है.

करीना कपूर की प्रेग्नेंसी न्यूज पर फैंस का रिएक्शन

हालांकि, करीना कपूर की प्रेग्नेंसी न्यूज पर फैंस भर-भरकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं. कई यूजर ने करीना को बधाई दी है तो कुछ शॉकिंग के इमोजी भेज रहे हैं. इस बीच एक यूजर ने लिखा, 'क्या क्रिकेट टीम बनानी है.' एक यूजर ने लिखा, 'शायद उन्हें बेटी भी चाहिए.' इसके अलावा, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बेटी चाहिए.. लेकिन इस बार भी बेटा ही होगा.' इसके अलावा भी कई तरह के कमेंट्स सामने आ रहे हैं.

करीना कपूर की अपकमिंग फिल्म

बता दें कि करीना कपूर बॉलीवुड की हिट एक्ट्रेस हैं, जो मां बनने के साथ अपने करियर पर ध्यान दे रही हैं. करीना आखिरी बार साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म क्रू और सिंघम अगेन में नजर आई थीं. दोनों ही फिल्मों में करीना ने अपनी एक्टिंग से फैंस को इंप्रेस कर दिया था. अब वह मेघना गुलजार की फिल्म दायरा में नजर आएंगी. फिल्म में करीना के अपोजिट पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आएंगे. दोनों की जोड़ी धमाका कर सकती है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी.