करीना कपूर खान को सैफ की 'रंगून' से है बड़ी उम्मीदें!!

सैफ अली खान की फिल्म 'रंगून' को लेकर पत्नी व अभिनेत्री करीना कपूर खान का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि यह इस साल की सर्वश्रेष्ठ फिल्म में से एक साबित होगी।

WrittenBy
By: IANS | Published: February 20, 2017 3:30 PM IST

सैफ अली खान की फिल्म 'रंगून' को लेकर पत्नी व अभिनेत्री करीना कपूर खान का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि यह इस साल की सर्वश्रेष्ठ फिल्म में से एक साबित होगी। करीना ने रविवार को विशाल भारद्वाज निर्देशित फिल्म की स्क्रीनिंग के मौके पर कहा, "मैं उम्मीद कर रही हूं कि 'रंगून' इस साल की सबसे बेहतरीन फिल्म होगी क्यूंकि इसके निर्देशक विशाल भारद्वाज मेरे पसंदीदा निर्देशकों में से एक हैं। मैंने इनके साथ ओमकारा में काम किया था। मुझे लगता है कि इस फिल्म से लोगों को भी उम्मीदें हैं।" करीना (36) ने कहा कि उन्हें फिल्म स्क्रीनिंग में शामिल होना कुछ खास पसंद नहीं है।[इसे भी पढ़े: करीना कपूर खान को शादी के लिए प्रपोज़ किया पर घुटनों पर नहीं बैठे सैफ अली खान ! नवाब है ना..]

उन्होंने कहा, "मेरे स्क्रीनिंग में शामिल होने पर सैफ आश्चर्यचकित थे। मुझे यहां आना पड़ा क्यूंकि यह एक भावात्मक फिल्म है और इससे सैफ, विशाल और साजिद (नाडियाडवाला) जुड़े हैं, जिनके साथ मैं पहले भी काम कर चुकी हूं।"इस फिल्म में सैफ के अलावा अभिनेता शाहिद कपूर और कंगना रानौत भी शामिल हैं। इस पर करीना कहती हैं, "इस फिल्म में तीन सितारे हैं सैफ, शाहिद और कंगना। यह तीनों ही प्रतिभाशाली कलाकार हैं और अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए इनके बीच की प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। मैं इनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद करती हूं क्यूंकि यह फिल्म उद्योग के सर्वश्रेष्ठ कलाकार हैं।" वैसे करीना कपूर का सोचना ठीक है पर 'रईस' और 'काबिल' जैसी हिट फिल्मो को रंगून हरा पाएगी? यह तो आने वाला वक़्त ही बताएगा।