प्रेग्नेंसी वेट घटाने के लिए इनदिनों योग का सहारा ले रही है करीना कपूर खान -देखें तस्वीरें!

अगले महीने से करीना अपनी फिल्म वीरे दी वेडिंग की शूटिंग में मशरूफ होने वाली है।

WrittenBy
By: Ashwini Dingankar | Published: April 22, 2017 7:38 PM IST

करीना कपूर खान ने पिछले साल एक बेटे को जन्म दिया हैं। उन्होंने अपने इस जिगर के टुकड़े का नाम तैमूर रखा हैं। इनदिनों करीना कपूर अपने बढे हुए वजन पर कण्ट्रोल पर काबू पाना चाहती है। इसलिए वो आये दिन योगा क्लासेज में स्पॉट होती हैं। डिलीवरी के बाद हर एक औरत की बॉडी में काफी फरक दिखाई देता है। ऐसे में करीना कपूर खान इस स्टीरियोटाइप को तोड़ने में लगी हुई है की औरते डिलीवरी के बाद फिट नहीं हो सकती। हालांकि, करीना ने इसके लिए योग को चुना है। करीना अमूमन योगा क्लासेज के बाहर स्पॉट होती है।कभी वो अपनी बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा लदाख के साथ तो कभी अपनी बड़ी बहन करिश्मा के साथ।

बता दें अगले महीने से करीना अपनी आने वाली फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के लिए शूट करने वाली है। जिसके लिए वो ऑन स्क्रीन काफी फिट दिखना चाहती है। करीना दिन ब दिन और निखरती जा रही है। ब्लैक क्रॉप टॉप और लेगिंग पहने करीना इनदिनों मीडिया के लिए खुलकर पोज भी करती नज़र दिखती है। देखिये करीना कपूर की तस्वीरें:

bad-days-(1) bad-days-(5) bad-days-(4) bad-days-(3) bad-days-(2)

करीना कितनी फिटनेस फ्रिक हैं यह हम सभी को पता है। उन्होंने अपनी पूरी प्रेगनेंसी में काम किया था। बता दें कुछ दिनों पहले करण की पार्टी में करीना के सेक्सी बैकलेस टॉप ने खूब सुर्खियाँ बटोरी थी।करीना, करण की पार्टी में ब्लैक टॉप और जींस में नज़र आई लेकिन जैसे ही वो गाडी में बैठने के लिए गयी तब उनकी इस सेक्सी बैक पर कैमेरो की नज़र पड़ी। उन्होंने बड़ा स्टाइलिश टॉप पहना था। उनके साथ उनके पति सैफ अली खान भी इस पार्टी में शिरकत हुए लेकिन सैफ के लुक से ज्यादा करीना के इस बैक ने सबकी तरफ ध्यान खिंचा। [इसे भी पढ़ें: करण जौहर की पार्टी में करीना कपूर खान ने दिखाई अपनी 'सेक्सी बैक', देखने वालों के उड़ गए होश!]

अगले महीने से करीना अपनी फिल्म वीरे दी वेडिंग की शूटिंग में मशरूफ होने वाली है। बता दें ‘वीरे दी वेडिंग’ असल में देश में लड़कियों की पहली फिल्म होगी। अब तक इस तरह के अंदाज़ में फिल्म बनाने का साहस नहीं किया है। कुह दिनों पहले करीना कपूर खान ने इसकी कहानी को लेकर खुलासे किये थे। करीना ने बताया कि, “ उनके हिसाब से यह भारत की पहली लड़कियों की रियल फिल्म है। फिल्म चार लड़कियों और उनके चार दोस्तों के बारे में है। जो फिल्म में मेरी (करीना कपूर खान) शादी में एक साथ आती हैं।यह कहानी वास्तव में काफी मजेदार और इंटररेस्टिंग हैं। वैसे तो वेस्ट में जो फिल्मे बनती हैं उनमे अक्सर ऐसा देखा जाता रहा है लेकिन बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी फिल्म अभी तक देखने को नहीं मिली है। फिल्म को सोनम कपूर की बहन रिया कपूर ही प्रोड्यूस कर रही है।