जी संवाद रीयल हीरो अवॉर्ड्स 2026 (Zee Samvad With Real Heroes Award 2026) ने बीते दिन जमकर सुर्खियां बटोरी हैं. इस समारोह में सोनू सूद, पलक मुच्छल, मिथुन शर्मा, मधुर भंडारकर, रकुलप्रीत सिंह, अदा शर्मा, निधि दत्ता, मनोज मुन्ताशिर, सानवी सूद, बाबा रामदेव, मोना सिंह, अहान शेट्टी ने रंग जमाया था. इस दौरान करीना कपूर खान भी इस समारोह का हिस्सा बनने पहुंची थीं. यहां पर करीना कपूर खान ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशल लाइफ के बारे में खुलकर बात की. इसी बीच करीना कपूर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में करीना कपूर (Kareena Kapoor) सालों बाद बॉलीवुड के जानेमाने फिल्ममेकर मधुर भंडारकर (Madhur Bhandarkar) से बातें करती नजर आईं. बता दें 13 साल पहले करीना कपूर और मधुर भंडारकर ने फिल्म हिरोइन में साथ काम किया था। भले ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई लेकिन फिल्म में करीना कपूर और मधुर भंडारकर के नाम की खूब तारीफ की गई थी.
मिलते ही करीना कपूर और मधुर भंडारकर ने किया ये काम
मुंबई में चल रहे जी संवाद विद रीयल हीरो अवॉर्ड्स 2026 में में करीना कपूर ने देखते ही मधुर भंडारकर को अपने गले लगा लिया. भरी महफिल में करीना कपूर और मधुर भंडारकर गप्पे मारते नजर आए.2012 के बाद करीना कपूर और मधुर भंडारकर को इस तरह साथ देखा गया है. यही वजह है जो करीना कपूर और मधुर भंडारकर का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
View this post on Instagram
फैंस कह रहे हैं करीना कपूर और मधुर भंडारकर से ये बात
फैंस का मानना है कि करीना कपूर और मधुर भंडारकर को एक बार फिर साथ काम करना चाहिए. इस इवेंट में करीना कपूर अपने बच्चों के बारे में भी बात करती नजर आईं. करीना कपूर ने दावा किया कि एक मां के लिए उसके बच्चे सुपरहीरो होते हैं. करीना कपूर ने ये भी माना कि कम उम्र में ही बच्चों को फोन की लत नहीं लगानी चाहिए. करीना कपूर ने बताया कि वो कैसे अपने दोनों बेटों को बाहर खेलने के लिए बोलती हैं, ताकि वो फोन से दूर रह सकें.
Subscribe Now
Enroll for our free updates