Bollywood में काम तलाशने में क्यों निकल जाते हैं दम?
Kartavya Saif Ali Khan reacts on lack of opportunities in Bollywood: बॉलीवुड में हर कोई इस समय धुरंधर 2 के बारे में बात कर रहा है. वहीं दूसरी तरफ सैफ अली खान (Saif Ali Khan) एक बार फिर से बॉलीवुड में बड़ा धमाका करने की तैयारी में हैं. सैफ अली खान की क्राइम थ्रिलर फिल्म 'कर्तव्य' (Kartavya) 11 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दी गई है. इस फिल्म में सैफ अली खान एक कड़क पुलिसवाले के किरदार में नजर आ रहे हैं. किसी जमाने में बॉलीवुड के चॉकलेट बॉय कहलाए जाने वाले सैफ अली खान ने अब हाथ में डंडा उठा लिया है. ऐसे में सैफ अली खान फिल्म 'कर्तव्य' को प्रमोट करने निकल गए हैं. हाल ही में फिल्म 'कर्तव्य' ने अपनी टीम के साथ बॉलीवुड लाइफ से बात की है. इस दौरान सैफ अली खान ने फिल्म 'कर्तव्य' के बारे में खुलकर बात की. बातों ही बातों में सैफ अली खान ने बताया कि बॉलीवुड मे अब सभी सितारों के लिए काम हासिल कर पाना कितना मुश्किल हो चुका है.
बॉलीवुड लाइफ से बात करते हुए सैफ अली खान ने कहा, एक समय था जब हम सब कुछ कर रहे थे. इंडस्ट्री में 2 तरह के फिल्ममेकर हैं. एक वो जो केवल बड़ी फिल्में बनाते हैं और दूसरे वो जो आर्ट पर काम करते हैं. उनको भी लोग पसंद करते हैं. मुझे सिंघम जैसी फिल्म में काम करना है साथ ही साथ किसी आर्टिस्टिक फिल्म में भी दिखना है. बॉलीवुड बहुत बड़ी जगह जहां पर हर किसी को स्पेस नहीं मिलता. बॉलीवुड एक बड़े छाते की तरह है. एक एक्टर होने के नाते आप सब जगह काम करने की कोशिश करते हैं., नेटफ्लिक्स जैसे प्लेटफॉर्म आपको मौका देते हैं. यहां आइडिया की कमी नहीं है. आपको सब सही मौका तलाशना पड़ता है.
फिल्म 'कर्तव्य' के बारे में बात करते हुए सैफ अली खान ने कहा, नेटफ्लिक्स ने हमें मौका दिया है. यहां पर पूरी दुनिया के लोग हमारी फिल्म को देख सकते हैं. हमें पता भी नहीं होता कि हमें दुनिया के किस कोने में देखा जा रहा है. ग्लोबलाइज़ेशन ऑफ सिनेमा देखना मज़ेदार है. हो सकता है कि मैं घर पर बैठकर कोई डैनिश फिल्म देख रहा हूं. सैफ अली खान के इस बयान ने एक बात तो साफ कर दी है कि वो अपने काम को लेकर अप टू डेट रहना पसंद करते हैं. एंटरटेनमेंट की ऐसी ही खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…