Also Read
अनन्या पांडे (Ananya Panday), कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) पिछले कुछ समय से अपनी आगामी रिलीज होने वाली फिल्म 'पति पत्नी और वो' (Pati Patni Aur Woh) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। पिछले दिनों इन तीनों ने मिलकर इस फिल्म की शूटिंग करना शुरू की थी। इसके बाद अब अनन्या पांडे (Ananya Panday), कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) इस फिल्म की शूटिंग के लिए लखनऊ शहर में पहुंचे हैं। 'पति पत्नी और वो' (Pati Patni Aur Woh) की शूटिंग शुरू करने से पहले अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
अनन्या पांडे ने कार्तिक आर्यन को लेकर किया बड़ा खुलासा, कहा- ‘सारा अली खान ही नहीं बल्कि सबके साथ...’
एक्ट्रेस ने लखनऊ के फेमस कबाब को लेकर ये पोस्ट किया है साथ ही अनन्या पांडे ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा- 'kebabs > kebab mein haddi #PatiPatniAurWohMood #FirstDay #WishMeLuck'
View this post on Instagramkebabs > kebab mein haddi ? #PatiPatniAurWohMood #FirstDay #WishMeLuck ❤️??✨?
तो वहीँ कार्तिक आर्यन ने अपनी पोस्ट की हुई फोटोज के साथ कैप्शन में लिखा- ' चिंटू त्यागी चले #Lucknow !! #PatiPatniAurWoh Kal se'
सुहाना खान कब करेंगी बॉलीवुड डेब्यू, बचपन की दोस्त अनन्या पांडे ने खोला अहम राज
सोशल मीडिया पर अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन ने शेयर की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही हैं। कुछ घंटो पहले शेयर इन तस्वीरों को अब तक लाखों लाइक मिल चुके है। वैसे आपको बता दें, फिल्म में कार्तिक आर्यन का किरदार चिंटू त्यागी का होगा। फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले उन्होंने ने अपने लुक की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर दर्शकों के लिए शेयर की थी। इस फोटो में कार्तिक आर्यन सिंपल पैंट शर्ट के साथ मूछों में दिखाई दिए थे।
मिली जानकरी के अनुसार, भूमि पेडनेकर फिल्म में बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की पत्नी की भूमिका में दिखाई देंगी। तो वहीँ अनन्या पांडे (Ananya Panday) का किरदार उबकी प्रेमिका का होगा। अनन्या पांडे (Ananya Panday), कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) की ये फिल्म साल 1978 में रिलीज हुई फिल्म 'पत्नी और वो' की रीमेक है। इस फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज कर रहे हैं।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...